प्रयागराज से अगले माह पुणे की सीधी फ्लाइट शुरू होने के बाद देहरादून और भोपाल की भी सीधी फ्लाइट शुरू होगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने प्रयागराज से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सीधी फ्लाइट संचालन की मंजूरी दे दी है। इन दोनों ही शहरों के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा फ्लाइट शुरू की जाएगी। इसके लिए डीजीसीए ने 29 मार्च 2020 से लागू हो रहे समर शेड्यूल में भी इसका स्लॉट आवंटित कर दिया है।
प्रयागराज से देहरादून और भोपाल के लिए फ्लाइट की मिली मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान समय प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो और मुंबई, कोलकाता, रायपुर, बंगलूरू एवं गोरखपुर के लिए सीधी हवाई सेवा है। पांच मार्च से विमानन कंपनी इंडिगो पुणे के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू कर रहा है। इस सेवा के शुरू होने के बाद इंडिगो को देहरादून और भोपाल का भी 29 मार्च से डीजीसीए ने स्लॉट आवंटित किया है। हालांकि इंडिगो की ओर से अभी देहरादून और भोपाल की बुकिंग शुरू नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों शहरों के लिए इंडिगो 72 सीट वाला एटीआर श्रेणी का विमान चलाएगा।
पाल से यह विमान प्रयागराज के लिए सुबह के वक्त उड़ान भरेगा। प्रयागराज आने के बाद यही विमान यहां से देहरादून रवाना होगा। वहां 30 मिनट रुकने के बाद वापस यही विमान प्रयागराज आएगा और भोपाल के लिए उड़ान भरेगा। भोपाल से प्रयागराज आने में यह विमान तकरीबन डेढ़ घंटे का वक्त लेगा। देहरादून पहुंचने में भी तकरीबन यही समय लगेगा। इन दोनों शहरों की विमान सेवा शुरू होने के बाद प्रयागराज की नौ शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी।
प्रयागराज से वर्ष 2018 में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ के तहत 13 शहरों की हवाई कनेक्टिविटी की जानी थी। इन शहरों में बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, गोरखपुर, पुणे, देहरादून, भोपाल, भुवनेश्वर, इंदौर, नागपुर, लखनऊ एवं पटना शामिल है। वर्तमान समय बंगलूरू, मुंबई, रायपुर, कोलकाता, गोरखपुर के लिए प्रयागराज से सीधी फ्लाइट है। पुणे की पांच मार्च से फ्लाइट शुरू हो जाएगी। भोपाल, देहरादून का स्लॉट इंडिगो को मिल चुका है। भुवनेश्वर, इंदौर, पटना, नागपुर और लखनऊ शहर ही अभी बचे हैं, जहां के लिए सीधी फ्लाइट चलनी है। दिल्ली की दोनों फ्लाइट इस योजना में शामिल नहीं है।