फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों ने बीच शहर गोली मारकर सराफ से लाखों लूटे 

Thu, 20 Feb 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Feb 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, fearless miscreants shot the middle city and looted millions from the Saraf
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अतरसुइया थाना क्षेत्र के सब्जीमंडी इलाके में बुधवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग सराफ विजय अग्रवाल को गोली मारकर उनके पास पांच लाख से अधिक के जेवरात और 40 हजार रुपये लूट लिए। गोली विजय के सिर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद उन्हें तमंचे की बट से भी पीटा गया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। वारदात से सब्जीमंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हड़कंप मच गया। 



In Prayagraj, fearless miscreants shot the middle city and looted millions from the Saraf
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मीरापुर के रहने वाले विजय अग्रवाल (60) की सदियापुर में आभूषणों की दुकान है। बुधवार की शाम करीब छह बजे उन्होंने दुकान बंद की और एक बैग में तकरीबन पांच लाख के जेवर और 40 हजार रुपये लेकर स्कूटी से घर की ओर चल दिए। उधर दुकान के पास से बाइक सवार तीन बदमाश उनका पीछा कर रहे थे। मीरापुर सब्जीमंडी के पास बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोकी और उन पर फायर कर दिया। गोली उनके सिर को छूती हुई निकल गई।

In Prayagraj, fearless miscreants shot the middle city and looted millions from the Saraf
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके बाद बदमाश तमंचे की बट से मारकर उनका बैग छीनने लगे। विजय ने बैग कसकर पकड़ रखा था। यह देख बदमाशों ने हवाई फायर किया और सिर में बट से कई प्रहार किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Prayagraj, fearless miscreants shot the middle city and looted millions from the Saraf
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लहूलुहान होने पर विजय ने बैग छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश बैग लेकर भागे। मीरापुर सब्जीमंडी भीड़भाड़ वाला इलाका है। लेकिन डर के मारे किसी की भी बदमाशों को पकड़ने की हिम्मत नहीं पड़ी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल विजय अग्रवाल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बैग में पांच लाख के जेवर और 40 हजार रुपये थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। बदमाशों की तलाश में शहर भर में चेकिंग लगाई गई। 

विज्ञापन
In Prayagraj, fearless miscreants shot the middle city and looted millions from the Saraf
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ के साथ लूटपाट की है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सराफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बृजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी प्रयागराज। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed