कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन कराने के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने शनिवार को ताकत झोंक दी।
{"_id":"5e7653298ebc3e72b02431b1","slug":"everyone-united-today-for-janata-curfew-on-corona","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर ‘जनता कर्फ्यू’ के लिए आज सब एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर ‘जनता कर्फ्यू’ के लिए आज सब एकजुट
Sun, 22 Mar 2020 12:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जनता कर्फ्यू के समर्थन में जागरूकता अभियानों का नेतृत्व चिकित्सकों, संगठनों के पदाधिकारियों ने हाथों-हाथ संभाल लिया। चाहे वकील हों या व्यापारी या फिर सामाजिक कार्यकर्ता, सभी जनता कर्फ्यू के समर्थन में गली-गली, घर-घर संपर्क में जुटे रहे। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मंत्री ने कहा है कि दुनिया के लिए आप एक व्यक्ति हैं, लेकिन परिवार के लिए आप ही पूरी दुनिया हैं। इसलिए अपना ख्याल रखते हुए जनता कर्फ्यू का पालन करें और कोरोना को हराएं। इसी तरह प्रयागराज टेंपो टैक्सी यूनियन व नगर निगम कर्मचारियों ने मिलकर जनता कर्फ्यू के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। मां सरस्वती समिति के पूर्व ट्रस्टी सौरभ अग्रहरि ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का आह्वान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान चलाया।
इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे ने जना कर्फ्यू के पालन में सभी औषधीय प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने शनिवार को हुई बैठक में लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए पीएम के आग्रह पर पूरी तरह अमल करने की लोगों से अपील की। प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से भी कोरोना महामारी से निबटने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।
वीके कश्यप की ओर से शहर के चौराहों और पुलों पर जनता कर्फ्यू के समर्थन में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आह्वान पर दिगम्बर जैन समाज ने भी जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। रविवार को शहर के सभी जैन मंदिर सुबह सात से रात नौ बजे तक बंद रहेंगे। मंदिर प्रबंधन ने सभी दर्शनार्थी से सहयोग की अपील की है।