फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगमनगरी की सड़कों पर एक दिन पहले ही जनता कर्फ्यू

Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Janata curfew on the streets of Sangamnagar just a day before
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना वायरस के डर की वजह से संगमनगरी में एक दिन पहले शनिवार को ही सड़कों पर जनता कर्फ्यू लग गया। घरों से लोग निकलने से बचने लगे। शनिवार को सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छा गया। प्रधानमंत्री की अपील का असर हर तरफ देखा गया। सिविल लाइंस से लेकर पुराने शहर कटरा और चौक तक ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर लोग बहुत कम निकले।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को घरों से न निकलने और जनता कर्फ्यू का पालन करने के आग्रह पर अमल करते हुए एक दिन पहले शनिवार को ही शहर में हर तरफ गतिविधियां ठहर सी गईं। तीसरे चरण में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग हर जतन करते नजर आ रहे हैं। सावधानी इस तरह बरती जा रही है कि लोग घरों से निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने से भी लोग परहेज करने लगे हैं।

Janata curfew on the streets of Sangamnagar just a day before
coronavirus संक्रमण के चलते प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

सघन बाजार वाले इलाकों में हमेशा भीड़ से पैक रहने वाली सड़कें खाली नजर आने लगीं, तो पार्कों में भी आवाजाही कम हो गई। यानी, हर तरफ कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। शनिवार की शाम इसका असर चौक, कटरा समेत कई इलाकों में साफ दिखा।

संगमनगरी के पुराने बाजारों से लेकर मॉल व बिग बाजार तक की खाक छानी। इस गली के युवा व्यवसायी लोकनाथ चौराहे के सराफा कारोबारी राजेश सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री की अपील का एक दिन पहले ही व्यापक असर पड़ा है।

Janata curfew on the streets of Sangamnagar just a day before
prayagraj news - फोटो : prayagraj
वैसे भी लोग कम निकल रहे थे, लेकिन पीएम की अपील केबाद और भी सन्नाटा छा गया है। जीरो रोड केपवन जायसवाल भी अपनी स्टेशनरी की दुकान पर दिन भर खाली बैठे रह गए। वह कहते हैं कि लगता है जैसे एक दिन पहले की जनता कर्फ्यू लग गया। इसी तरह जानसेनगंज व लीडर रोड पर भी सन्नाटा छाया रहा। लोग कम निकले और कहीं भी रौनक नहीं रही।  

मनमोहन पार्क से लेकर जगराम तौराहे तक कमोवेश यही हाल था। कटरा के मुकुंद केसरवानी के अनुसार यहां भी न तो फेरी के ठेले वालों के शोर सुनाई दे रहे हैं न ही वाहनों केआड़े-तिरछे खड़े होने से जगह-जगह जाम में फंसे लोग ही नजर आए। मॉल, बिग बाजार के अलावा  के अलावा अन्य स्थानों पर भी पहले की अपेक्षा इस दिन भीड़ न के बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janata curfew on the streets of Sangamnagar just a day before
एलपीजी - फोटो : SELF

एलपीजी एजेंसियां, पेट्रोल पंप भी जनता कर्फ्यू में बंद

पीएम मोदी के आह्वान पर रविवार को एलपीजी एजेंसियां और पेट्रोलपंप भी जनता कर्फ्यू में बंद रहेंगे। इसकी वजह से रविवार को उपभोक्ताओं के घरों में गैस सिलिंडर नहीं पहुंच सकेगा। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्रा ने कहा कि रविवार को सेवाएं ठप रहेंगी। प्रयागराज में भी ऐसा ही होगा। एजेंसियों की ओर से कोई काम नहीं किया जाएगा। जिससे कि कोरोना वायरस की चेन को ब्रेक किया जा सके।

उन्होंने बताया कि एजेंसियों पर काम करने वाले कर्मचारी भी रविवार को नहीं आएंगे। उन्होंने भी रविवार को घर पर ही आइसोलेट रहने को कहा है। उधर, उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जनता कर्फ्यू के समर्थन में सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। इलाहाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चंदेल ने कहा कि सामान्य तौर पर पेट्रोल की बिक्री नहीं होगी। कहा गया है कि एंबुलेंस, पुलिस वाहन, मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दो कर्मचारियों को तैनात कर तेल की आपूर्ति कराई जाएगी। पेट्रोल पंप संचालक योगेश ब्यास ने कहा कि पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
Janata curfew on the streets of Sangamnagar just a day before
डेमो - फोटो : डेमो

एयर इंडिया के अलावा बाकी विमान का संचालन आज होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान प्रयागराज से एयर इंडिया के अलावा अन्य फ्लाइटों का संचालन होगा। इस संबंध में निजी विमानन कंपनी इंडिगो की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रविवार को सभी विमान सेवा जारी रहेगी।

क्योंकि, विमान सेवा आवश्यक है। इस वजह से रविवार को प्रयागराज से पुणे, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, गोरखपुर, दिल्ली के लिए विमान सेवा जारी रहेगी। उधर, एयर इंडिया की दिल्ली सेवा रविवार को निरस्त रहेगी। शनिवार को भी विभिन्न शहरों से प्रयागराज आने वाले हवाई यात्रियों की तादात ज्यादा रही। जबकि, यहां से विभिन्न शहरों की ओर रवाना होने वाले यात्री कम रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed