फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीपीएससी में कॉपियों का मूल्यांकन भी रुका, कार्यालय में 25 तक लॉकडाउन

Mon, 23 Mar 2020 05:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of copies in UPPSC also stalled, up to 25 lockdown in office
uppsc

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर हुए लॉक डाउन के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में कॉपियों के मूल्यांकन समेत सभी जरूरी काम रोक दिए गए हैं। आईटी और लेखा अनुभाग को छोड़ आयोग के बाकी सभी विभागों में 25 मार्च तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस बाबत आयोग के सचिव जगदीश की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में इन दिनों पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं, असिस्टेंट रजिस्ट्रार समेत कुछ अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी तैयार किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर प्रयागराज में लॉक डाउन की घोषणा के बाद ये सभी महत्वपूर्ण काम ठप हो गए हैं। आयोग के सचिव जगदीश की ओर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि 25 मार्च तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घर पर ही रहेंगे और अपने मोबाइल फोन ऑन रखेंगे।

Evaluation of copies in UPPSC also stalled, up to 25 lockdown in office
डेमो - फोटो : डेमो
अपरिहार्य परिस्थितियों में उनको कभी भी कार्यालय बुलाया जा सकता है। आईटी एवं लेखा अनुभाग को छोड़कर आयोग के सभी अनुभाग 25 मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। यूपीपीएससी में 25 मार्च तक छुट्टी की घोषणा के बाद परीक्षाओं से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण कार्य भी ठप हो गए हैं। हालांकि आईटी अनुभाग खुला होने से कुछ जरूरी काम होते रहेंगे लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षकों, विशेषज्ञों को भी आयोग में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। ऐसे में अब पीसीएस-2018 समेत अन्य कई परीक्षाओं के रिजल्ट फंस सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed