फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2021 : कानफोड़ू बम की जगह इको फ्रेंडली पटाखों से सजा बाजार

Sun, 31 Oct 2021 10:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2021: Market decorated with eco-friendly firecrackers instead of earplugs
Prayagraj News : दिवाली के मौके पर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सजा पटाखों का बाजार। - फोटो : प्रयागराज

दिवाली के मौके पर रोशनी की झालर के साथ इको फ्रेंडली पटाखे धूम मचाने को तैयार हैं। इस बार कानफोड़ू तेज धमाके वाले बम की जगह फैंसी इको फ्रेंडली पटाखे दुकानों में दिख रहे हैं। खास बात यह है कि इन पटाखों की पैकिंग में संबंधित कंपनियों द्वारा क्यू आर कोड भी दिया गया है, ताकि ग्राहक खुद भी इस बात की तसदीक कर सकें कि पटाखा इको फ्रेंडली है।



प्रयागराज में अभी एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में ही पटाखों के थोक विक्रेताओं की दुकानें सजी हैं। इन दुकानों में इको फ्रेंडली फुलझडियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इन पटाखों की खासियत यह है कि इसमें बैरियम नाइट्रेट की मात्रा कम होने की वजह से 70 से 80 फीसदी तक प्रदूषण कम होगा। पटाखा बाजार में दक्षिण भारत के शिवकाशी से आए पटाखे शहर में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार पटाखा निर्माता कंपनियों की ओर से वैरायटी भी काफी दी गई हैं।

Diwali 2021: Market decorated with eco-friendly firecrackers instead of earplugs
Prayagraj News : दिवाली के मौके पर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सजा पटाखों का बाजार। - फोटो : प्रयागराज

महंगे पटाखों की बात करें तो दुकानों में 25 हजार रुपये का मोटा पाइप पटाखा भी बिक रहा है। इस पटाखे में सौ से ज्यादा पाइप लगे हैं। एक पाइप की कीमत 240 रुपये है। पाइप लगातार आसमान में जाकर रोशनी बिखेरते हैं। अमूमन इस पटाखे का इस्तेमाल बड़े आयोजन की शुरुआत या समापन के दौरान ही आसमान में रंगीन रोशनी बिखेरने के लिए होता है। इसके अलावा 60 आवाजा, 30 आवाजा नाम वाले पटाखे भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पटाखों के थोक कारोबारी मो. कादिर ने बताया कि इस बार आसमानी फैंसी आइटम की भरमार है।

Diwali 2021: Market decorated with eco-friendly firecrackers instead of earplugs
Prayagraj News : दिवाली के मौके पर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सजा पटाखों का बाजार। - फोटो : प्रयागराज

600 रुपये की गोल्डन डक को पसंद कर रहे बच्चे
बाजार में 600 रुपये की गोल्डन डक बच्चे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बतख के आकार वाले इस पटाखे में कई जगह से रंगीन रोशनी निकलती है। एक बारगी यही लगेगा कि जैसे रोशनी के रूप में बतख का आकार उतर आया हो।  इसके अलावा गोल्डन लायन, रिये, सिगरेट, माचिस, एके-47, गदा रॉकेट, गनेश बम, थ्री साउंड रॉकेट, मेगा फ्लावर, रंगोली, सिलिंडर बम, ड्रोन, व्हाट्सअप के अलावा बच्चों के लिए ऑगी, लोटो आदि पटाखे भी बाजार में उतारे गए हैं। फुटकर व्यापारी पवन श्रीवास्तव बताते हैं कि दिवाली पर प्रयागराज में पटाखे का 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021: Market decorated with eco-friendly firecrackers instead of earplugs
Prayagraj News : दिवाली के मौके पर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में सजा पटाखों का बाजार। - फोटो : प्रयागराज
पटाखों की पैकिंग में क्यू आर कोड और ग्रीन लोगो
बाजार में जो ग्रीन पटाखे आए हैं वह प्रदूषण तो कम फैलाते ही हैं साथ ही उनकी आवाज भी कम होती है। इन पटाखों की पहचान के लिए पटाखा निर्माता कंपनियों की ओर से ग्रीन लोगो और क्यूआर कोड का पैकिंग में उल्लेख किया गया है। इस बार फ्लैश बैक कैमरा लाइट वाले स्पेशल पटाखे भी बाजार में हैं। इन पटाखों को जलाने पर कैमरे की फ्लैश लाइट जलती दिखाई देगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed