फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंत नरेंद्र गिरि केस : फिर मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई, घंटों की जांच पड़ताल

Fri, 15 Oct 2021 02:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Oct 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: CBI again reached the Mutt Baghambri Gaddi, hours of investigation
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को फिर बाघंबरी मठ पहुंची। टीम ने शिष्यों व सेवादारों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल व अन्य जगहों पर भी जाकर जांच पड़ताल में जुटी रही। सूत्रों का कहना है कि महंत के कुछ बेहद करीबी शिष्यों से पूछताछ के बाद सीबीआई ने पदाधिकारियों से भी बातचीत की। करीब दो घंटे की जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई।

Mahant Narendra Giri Case: CBI again reached the Mutt Baghambri Gaddi, hours of investigation
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

25 सितंबर को मामले की जांच अपने हाथों में लेने के बाद से सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को छठवीं बार बाघंबरी मठ पहुंची। टीम ने महंत के करीबियों से पूछताछ के साथ ही यहां आने-जाने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई। साथ ही मठ व अखाड़े से संबंधित बाहरी लोगों का भी ब्यौरा एकत्र किया। गौरतलब है कि सीबीआई की ओर से मामले में तीनों आरोपियों के नारको टेस्ट की अर्जी कोर्ट में दी जा चुकी है। जिस पर 18 अक्तूबर को सुनवाई होनी है।

Mahant Narendra Giri Case: CBI again reached the Mutt Baghambri Gaddi, hours of investigation
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
खुलेंगे राज, कई चेहरे होंगे बेनकाब
नारको टेस्ट के लिए संबंधित व्यक्ति की मंजूरी जरूरी होती है। सूत्रों का कहना है कि नारको टेस्ट के लिए आरोपी मंजूरी देते हैं तो न सिर्फ महंत की मौत के राज का पर्दाफाश हो सकता है बल्कि कई चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि महंत की मौत में कोई साजिश है तो इसमें शामिल हर चेहरा नारको टेस्ट में बेनकाब होगा। साथ ही सबसे बड़ी बात यह है कि मठ व मंदिर से जुड़ी कई अन्य बातें भी सामने आ सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed