विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में सोमवार दोपहर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उनके आगमन की जानकारी विहिप के चुनिंदा लोगों को ही थी। इस दौरान केशव डिप्टी सीएम ने विहिप पदाधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही शिविर में रखे अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल का भी दर्शन किया। यहां उन्होंने मंदिर मॉडल का पूजन किया।
2 of 10
keshav prasad maurya
- फोटो : प्रयागराज
डिप्टी सीएम को विहिप शिविर में पिछले सप्ताह हुए संत सम्मेलन में पास हुए प्रस्ताव के बारे में भी संगठन पदाधिकारियों ने जानकारी दी। इस दौरान विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि जो मॉडल विहिप के शिविर में है, उसी मॉडल पर अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होना चाहिए। संत सम्मेलन में आए संतों ने भी पिछले सप्ताह यही इच्छा जाहिर की थी। यह प्रस्ताव भी पास किया गया। कहा गया कि मंदिर निर्माण के लिए जो ट्रस्ट बनेगा, उसमें मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों को जरूर शामिल किया जाए। केशव ने विहिप पदाधिकारियों को आश्वस्त किया उनकी सारी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
3 of 10
keshav prasad maurya
- फोटो : प्रयागराज
कहा कि राममंदिर आंदोलन से जुड़े संतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शिविर में उन्होंने पुराने संस्मरण भी याद किए। इसके पूर्व डिप्टी सीएम ने अपनी पत्नी राजकुमारी मौर्य संग संगम स्नान भी किया। स्नान के बाद उन्होंने गंगा पूजन भी किया। केशव मौर्य के साथ विहिप शिविर में केंद्रीय मंत्री रास बिहारी, क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, आरएम गोयल, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अमित पाठक, शिवम द्विवेदी, अश्विनी मिश्र, गौरव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
4 of 10
keshav prasad maurya
- फोटो : प्रयागराज
keshav prasad maurya
5 of 10
keshav prasad maurya
- फोटो : प्रयागराज
keshav prasad maurya