न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व हिंदू परिषद की मार्ग दर्शक मंडल कमेटी, संत सम्मेलन के बाद अब माघ मेले में संगठन के शिविर में धर्म प्रसार क्षेत्र की बैठक होने जा रही है। विहिप लखनऊ क्षेत्र की इस बैठक में मुख्य रूप से ईसाई धर्मांतरण रोकने की रणनीति बनेगी। बैठक में लखनऊ क्षेत्र के चार प्रांतों के तकरीबन 250 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें से कुछ शनिवार को ही प्रयागराज पहुंच गए।
2 of 4
पथ संचलन करते स्वयं सेवक
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, 21 जनवरी को विहिप के संत सम्मेलन में ईसाई धर्मांतरण का मुद्दा जोरशोर से उठा था। इस दौरान विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने धर्मांतरण पर चिंता जताई। तय हुआ था कि इस मामले में संत देशव्यापी अभियान चलाएंगे। इस दौरान संतों की मौजूदगी में जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। संत सम्मेलन में धर्मांतरण मामला जोरशोर से उठने के बाद अब 26 एवं 27 जनवरी को विहिप शिविर में आयोजित धर्म प्रसार क्षेत्र की बैठक में इस विषय पर मंथन होगा।
3 of 4
indian flag
- फोटो : social media
इस बैठक में लखनऊ क्षेत्र के अधीन आने वाले 45 जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में विहिप केंद्रीय मंत्री सुधांशु पटनायक एवं क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह भी शामिल होंगे। केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में लखनऊ क्षेत्र के इन जिलों पर धर्मांतरण रोकने की रणनीति बनेगी जहां ईसाई धर्मांतरण के ज्यादा मामले आए हैं। इन जिलों में प्रमुख रूप से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, प्रयागराज (यमुनापार), अमेठी, प्रयागराज महानगर एवं काशी महानगर आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गांधी आश्रम में तिरंगा झंडा खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि धर्मांतरण की वजह से देश में हिंदू आबादी कम हो रही है। इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। संत सम्मेलन में संतों ने भी इस विषय पर चिंता जाहिर की थी। अगले दो दिन इसी विषय पर यहां मंथन होगा। उन्होंने बताया कि ईसाई मिशनरियों के द्वारा धर्मांतरण प्रभावित स्थानों की सूची तैयार कर ली गई है। विहिप मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक दिन में तीन बजे शुरू होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।