फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई पर उबाल: पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Sat, 12 Jun 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jun 2021 12:49 AM IST
सार

  • केंद्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से झड़प,कई गिरफ्तार

विज्ञापन
Boil on inflation: Congressmen on the road against the prices of petrol and diesel
पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : prayagraj

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सुभाष चौराहे पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान कई नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से उनको रिहा कर दिया गया।


 

Boil on inflation: Congressmen on the road against the prices of petrol and diesel
पेट्रोल के दाम में वृद्धि को लेकर सिविल लाइंस चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध दर्ज कराते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : prayagraj
शुक्रवार की दोपहर कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़कों पर निकलें। सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर पैदल मार्च कर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। आगे बढ़ रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो नाराज कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बढ़ती कीमतों से आम आदमी की कमर टेढ़ी होती जा रही है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इसके बाद पुलिस ने धरनारत कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में राघवेंद्र प्रताप सिंह, नफीस अनवर, हसीब अहमद, प्रदीप नारायण, इरशाद उल्ला, विनय दुबे, सिब्बतैन बब्लू, इशरत अली चांद, भोला तिवारी, माधवी राय, अमित परमार, अरशद अली,अब्दुल मुस्तकीम,फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, हरकेश त्रिपाठी, विनय दुबे, गीता पासी, संजय सिंह, महेश त्रिपाठीए, अनिल कुशवाहा शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed