फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगाई के खिलाफ उबाल: सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

Fri, 11 Jun 2021 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Boiling against inflation: Congressmen came on the road, protested in front of the petrol pump and sent a memorandum to the President
बाबागंज में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : प्रतापगढ़

डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकालकर पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल ने महंगाई पर काबू के लिए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।



 

Boiling against inflation: Congressmen came on the road, protested in front of the petrol pump and sent a memorandum to the President
बलीपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी से हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : प्रतापगढ़

सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने वर्चुअल कांग्रेसियों को संबोधित किया। सीडब्ल्यूसी मेंबर ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के साथ जनता को महंगे डीजल बेच रही है। पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पेट्रालियम पदार्थों की महंगाई से त्रस्त है, किसानों की फसल औने-पौने दामों में बिक रही है। जनता महंगाई की मार से त्राहि-त्राहि कर रही है। सत्ता के मोह में अंधी भाजपा सरकार को जनसमस्याओं से कोई मतलब नहीं है।
 

Boiling against inflation: Congressmen came on the road, protested in front of the petrol pump and sent a memorandum to the President
लालगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : प्रतापगढ़

सीएलपी लीडर मोना ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करने की बात कही। विधायक मोना के प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। ब्लाक प्रमुख ददन सिंह ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य छोटेलाल सरोज, पप्पू तिवारी, रामू मिश्रा, प्रीतेंद्र ओझा, श्रीकांत  मिश्र, रमाशंकर पांडेय, मुन्ना शुक्ला, अजीत सिंह, महानंद पांडेय, मनोज तिवारी, शिवम पांडेय, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed