फिल्म अभिनेेेता सोनू सूद के बाद बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी मुंबई में फंसे मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजे जाने की पहल शुरू की है। अमिताभ बच्चन ने बुधवार को मुंबई से अपने गृह जनपद प्रयागराज के लिए 151 प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को रवाना किया। इसके लिए प्रवासी मजदूरों से एक रुपया भी नहीं लिया गया। खास बात यह रही कि प्रयागराज आने वाले ज्यादातर प्रवासी ऐसे रहे जो पहली बार हवाई जहाज में बैठे। इसमें से कई ने हवाई चप्पल पहन रखी थी।
2 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना के कारण मुंबई में फंसे यह प्रवासी जब प्रयागराज एयरपोर्ट उतरे तो उनके चेहरे पर आई मुस्कराहट साबित कर रही थी कि जैसे वह कोई बड़ी जंग जीत के आए हो। हर कोई अमिताभ बच्चन को दिल से दुआएं देता नजर आया। कोई उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहा था तो कोई सुपर हीरो करार दे रहा था। इस फ्लाइट मो. अजमेरी, मो. नसीम, ऊषा गुप्ता, अनिल सिंह समेत कुल 151 लोग यहां उतरे।
3 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसमें कुछ प्रयागराज के रहे तो कुछ आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, कौशाम्बी आदि जिलों के लिए यहां से रवाना हुए। इन यात्रियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई की प्रसिद्ध हाजी अली, माहिम दरगाह ट्रस्ट के प्रयास से ही उनका यहां आना संभव हुआ। पहले सभी को ट्रेन से भेजे जाने की तैयारी की गई थी, लेकिन बाद में अमिताभ ने सभी को एयर लिफ्ट करने को कहा। इस कार्य के लिए बिग बी की कंपनी अमिताभ बच्चन कारपोरेशन लिमिटेड ( एबीसीएल) के राजेश यादव को लगाया गया।
4 of 7
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उन्होंने माहिम दरगाह के साबिर सैय्यद के साथ प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर आदि जिलों की ओर आने वाले प्रवासी का रजिस्ट्रेशन किया। मुंबई एयरपोर्ट में स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए सभी को तीन चार घंटे पहले ही बुलाया गया। इस दौरान वहां भोजन आदि की भी व्यवस्था की गई। प्रयागराज आए प्रवासी मजदूरों ने बताया कि बिग बी ने आज कुल चार फ्लाइट भेजीं। इसमें दो वाराणसी, एक-एक प्रयागराज और गोरखपुर के लिए मुंबई से चली।
5 of 7
amitabh bachchan
- फोटो : sony tv twitter
रील नहीं रीयल लाइफ के हीरो हैं बिग बी
बुधवार को बिग बी की ओर से भेजी गई फ्लाइट से प्रयागराज आए अनिल ने बताया कि वह परदे पर तो वह नायक की भूमिका निभाते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने मुंबई में कोविड-19 की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे मजदूरों एवं उनके परिजनों के लिए विमान का इंतजाम करवाकर यह साबित कर दिया है वह फिल्मी नहीं, बल्कि रीयल लाइफ के हीरो हैं।