फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ मेला: बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने संगम में लगाई डुबकी, उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

Thu, 02 Feb 2023 02:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Feb 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar dham sarkar pt dheerendra shastri reach magh mela at prayagraj see photos
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार को माघ मेला पहुंचे। यहां संगम स्नान के बाद कई शिविरों में जाकर उन्होंने साधु संतों से मुलाकात की। उनके माघ मेले में आने की सूचना पर बड़ी संंख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच गए। इससे रेती पर काफी गहमा-गहमी का माहौल रहा।
Bageshwar dham sarkar pt dheerendra shastri reach magh mela at prayagraj see photos
धीरेंद्र शास्त्री को देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लोगों को संभालने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। बागेश्वर धाम के स्वागत के लिए सतुआ बाबा सहित कई संत पहुंचे।
Bageshwar dham sarkar pt dheerendra shastri reach magh mela at prayagraj see photos
dheerendra shastri - फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र शास्त्री मेजा के कुंवरपट्टी में चल रहे मां शीतला कृपा महोत्सव में भी दोपहर बाद हिस्सा लेंगे। यहां पर एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। सुबह से ही यहां लोग पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bageshwar dham sarkar pt dheerendra shastri reach magh mela at prayagraj see photos
dheerendra shastri - फोटो : अमर उजाला
संगम स्नान के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सहित कई संतों से मुलाकात की। इसके बाद वह स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में भी पहुंचे। इसके पूर्व खाक चौक स्थित सतुआ बाबा के आश्रम में काफी देर तक रहे और लोगों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
Bageshwar dham sarkar pt dheerendra shastri reach magh mela at prayagraj see photos
dheerendra shastri - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर धाम के पहुंचने पर संगम पर भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखा। लोगों को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। काफी धक्कामुक्की के बाद उन्हें वाहन में बैठाकर सतुआ बाबा के आश्रम ले जाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed