शुक्रवार रात ड्यूटी से लौट रहे होलागढ़ दरोगा पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने ईंट-पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। हमले की सूचना पर सीओ सोरांव समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दो दिन पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित थे। आरोपियों की तलाश में देर रात पुलिस दबिश देती रही।
{"_id":"5e9a049c8ebc3e6fd1002a33","slug":"attack-on-the-inspector-in-prayagraj-head-on-with-a-brick-stone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" प्रयागराज में दरोगा पर हमला, ईट-पत्थर से मारकर सिर फोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में दरोगा पर हमला, ईट-पत्थर से मारकर सिर फोड़ा
Sat, 18 Apr 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा पर जानलेवा हमला
- फोटो : demo pic
जैसे ही दरोगा होलागढ़ के जमुनीपुर मोड़ पहुंचे कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव के दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने ईंट-पत्थर से हमलाकर जख्मी कर दिया। दरोगा पर हमले की खबर जैसे ही पुलिस महकमे में पहुंची तो खलबली मच गई।
सूचना मिलते ही आनन-फानन में आईपीएस एवं सीओ सोरांव अशोक वेंकट नवाबगंज, सोरांव, मऊआइमा थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच-पड़ताल कर घायल दरोगा अर्जुन यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों की तलाश में पुलिस देर रात तक गांव में दबिश देती रही, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
होलागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए भारी मात्रा लहन को नष्ट किया गया था। जिसको लेकर कई लोगों ने थाने लौट रहे दरोगा पर हमला किया। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
सीओ सोरांव, अशोक वेंकट