फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अशोक सिंहल पुलिस को चकमा देकर मोटर साइकिल से पहुंच गए थे अयोध्या

Sun, 10 Nov 2019 02:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ashok Sinhal reached Ayodhya by dodging police
ayodhya case - फोटो : प्रयागराज

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक  सिंहल आज भले ही इस दुनिया में न रहे हो लेकिन, उनसे जुड़ीं तमाम यादें प्रयागराज से ही जुड़ी हुई हैं। अपने जीवन काल में अयोध्या आंदोलन समेत तमाम महत्वपूर्ण निर्णय उन्होंने प्रयागराज में ही लिए। सिंहल की वजह से ही राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान प्रयागराज एक बड़ा केंद्र बिंदु बनकर उभरा। 1992 में सिंहल अयोध्या न पहुंचे इसके लिए प्रयागराज से वहां जाने वाले रास्ते की बैरीकेटिंग कर दी गई थी लेकिन, सिंहल रुके नहीं। वह विहिप नेता राम नायक पांडेय के साथ मुख्य मार्ग की बजाय मोटर साइकिल से विभिन्न गांव के कच्चे-पक्के रास्ते से होते हुए अयोध्या पहुंच गए। 

Ashok Sinhal reached Ayodhya by dodging police
ayodhya case - फोटो : प्रयागराज

विहिप की वर्ष 1964 में हुई स्थापना के बाद से ही संगम नगरी राम जन्मभूमि आंदोलन का केंद्र बना। कीडगंज स्थित बैैकुंठ नाथ के घर में ऊपरी तल के एक छोटे कमरे से इसकी शुरूआत हुई। बाद में उसी भवन का नीचे का भाग विहिप को मिला। तब विहिप ने 22, 23 एवं 24 जनवरी 1966 को पहला विश्व हिंदू सम्मेलन, 24 से 26 जनवरी 1979 को दूसरा हिंदू सम्मेलन एवं 11 से 13 फरवरी 2007 को प्रयागराज में ही यह सम्मेलन आयोजित करवाया। वर्ष 1995 में श्रीराम जन्मभूमि न्यास का निर्माण हुआ।

Ashok Sinhal reached Ayodhya by dodging police
ayodhya case - फोटो : प्रयागराज
इसमें प्रयाग के शांतानंद जी महाराज और अशोक सिंहल सदस्य बने।1 989 से लेकर इस बार तक हुए प्रत्येक माघ एवं कुंभ मेले में संत सम्मेलन भी हुए। इन्हीं सम्मेलनों के दौरान राममंदिर को लेकर शिलापूजन, राम ज्योति, चरण पादुका आदि कार्यक्रम प्रयागराज में हुए। विहिप के अश्विनी मिश्र ने बताया कि सिंघल विहिप के महासचिव भी रहे। अयोध्या आंदोलन के दौरान सूबे की तत्कालीन मुलायम सरकार की ओर से कारसेवकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान सिंहल सिर पर ईट लगने से घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashok Sinhal reached Ayodhya by dodging police
ayodhya case - फोटो : प्रयागराज
इसी आंदोलन के दौरान एक और वाकया तब आया जब केंद्र में एनडीए की सरकार थी और लाल कृष्ण आडवाणी गृहमंत्री थे। भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव बताते हैं कि तब अयोध्या में हनुमान गढ़ी में रामभक्त सम्मेलन में सिंहल को पूजन करना था, लेकिन तत्कालीन गृहमंत्री ने पूजन पर रोक लगा दी थी। तब महंत परमहंस रामचंद्र दास और सिंहल खासे नाराज हुए थे। बाद में परमहंस ने मध्यस्था कर इस मामले को सुलझाया। लेकिन सिंहल ने उसके बाद लाल कृष्ण आडवाणी से कभी भी वार्ता नहीं की। 
विज्ञापन
Ashok Sinhal reached Ayodhya by dodging police
ayodhya case - फोटो : प्रयागराज

शास्त्रीय संगीत के अच्छे जानकार थे अशोक सिंहल

प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका के चलते स्वर्गीय अशोक सिंहल का कट्टरवादी का चेहरा ही सामने आता है लेकिन, उनके बारे में एक बात लोग कम ही जानते हैं। ओजस्वी वक्ता और हिंदुत्व की पहचान अशोक सिंहल संगीत के भी महान साधक रहे। बुलंद आवाज के धनी सिंहल के गीत राष्ट्र भक्तों के भीतर ऊर्जा का संचार करते रहे। संगीत के प्रति उनके प्रेम का ही नतीजा था कि सिंहल के गीतों का एक कैसेट भी तैयार किया गया। वर्ष 2015 में जब उनका निधन हुआ तो विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में स्वर्गीय सिंहल की याद में उनके गाए गीत खूब बजे। 

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी अमित पाठक बताते हैं कि उनके निर्देशन में अनेकों स्वयं सेवकों ने संगीत की साधना की है। शास्त्रीय संगीत के प्रति अशोक सिंहल की बचपन से ही रुचि रही। राष्ट्रीय स्वयं संघ के कई गीतों की लय सिंहल ने ही बनाई है। उनके गाए गीतों का कैसेट भी है, जिसे संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों में सुनाया जाता है। ‘शुद्ध सात्विक प्रेम अपने कार्य का आधार है’ गीत वह हमेशा गाते थे। ‘चरण कमल पर माता तेरे प्राणों का संगीत न्यौछावर’ गीत भी वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों में अक्सर गाया करते थे। उनकी आवाज आज भी स्वयं सेवकों के लिए प्रेरणादायी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed