फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोप झेल रहे आनंद गिरि ने पहली बार जारी किया वीडियो संदेश

Wed, 15 May 2019 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 May 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
anand giri says allegations are baseless faith on australian court
anand giri - फोटो : अमर उजाला
युवतियों से अभद्र आचरण के आरोप में आस्ट्रेलिया में गिरफ्तारी के बाद जेल से रिहा होने पर योग गुरु आनंद गिरि ने पहली बार इस मसले पर वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी है। फेसबुक पर वीडियो संदेश के जरिए अपने शिष्यों, समर्थकों तक उन्होंने अपनी बात पहुंचाई है। उन्होंने विदेशी युवतियों के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन पर लगे आरोप मनगढ़ंत व बेबुनियाद हैं। 

 
anand giri says allegations are baseless faith on australian court
anand giri - फोटो : अमर उजाला
आस्ट्रेलियन कोर्ट पर उन्होंने भरोसा जताया है। साथ ही शिष्यों से धैर्य से काम लेने व आरोपों-प्रत्यारोपों से आक्रोशित होकर मारपीट या किसी तरह का विवाद न करने की अपील भी की है।

 
anand giri says allegations are baseless faith on australian court
facebook frauds
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य योग गुरु स्वामी आनंद गिरि ने इस विवाद को सोमवार की रात फेसबुक के माध्यम से चुप्पी तोड़ी। वीडियो संदेश में उन्होंने शिष्यों व चाहने वालों से सच का साथ पकड़े रहने की बात कही है। योग गुरु का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार उन पर लगे आरोपों को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
anand giri says allegations are baseless faith on australian court
anand giri - फोटो : अमर उजाला
वह बेदाग होकर निकलेंगे। उन्होंने सिडनी कोर्ट पर भरोसा जताया है। कहा है कि कोर्ट पर वह विश्वास जताते हैं। उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। उनका कहना है कि यह महज एक अफवाह है और इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।  योग गुरु आनंद गिरि को दो अलग-अलग मौकों पर युवतियों से अभद्र आचरण के मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। 

 
विज्ञापन
anand giri says allegations are baseless faith on australian court
आनंद गिरी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में डिसनी कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भिजवा दिया गया था। बीती 10 मई को उनको इस मामले में कोर्ट से जमानत पर रिहा किया गया है। बाघंबरी मठ से इस संबंध में मंगलवार को जब जानने की कोशिश की गई कि स्वामी आनंद गिरि कब तक वतन वापसी कर सकते हैं, तो इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी गई।  उनकेकरीबियों ने बताया कि अगली सुनवाई 26 मई को होनी है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि वह कब तक लौटेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed