फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: महंत नरेंद्र गिरि ने ही खुद लिखा था सुसाइड नोट, आनंद गिरि से विवाद बना काल का कारण

Sun, 21 Nov 2021 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Nov 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
allahabad mahant narendra giri suicide case Narendra Giri writing was in suicide note in Expert confirmed
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि सुसाइड प्रकरण में जब सीबीआई जांच करने पहुंची तो सुबूत के नाम पर सिर्फ सुसाइड नोट और सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो ही उसके पास थे। इन्हीं दोनों के आधार पर जांच शुरू हुई। राइटिंग एक्सपर्ट ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की थी कि सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि की ही राइटिंग थी। जांच के दौरान सीबीआई को कई ऑडियो क्लिप भी मिले थे। इन सब सुबूतों के आधार पर सीबीआई ने शनिवार को सीजेएम की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। महंत नरेंद्र ने सुसाइड से पहले न केवल वीडियो बनाया बल्कि 14 पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पूरी पीड़ा बयान करते हुए लिखा था कि सम्मान से बड़ा कुछ नहीं। उन्होंने पूरा जीवन शान से जिया लेकिन आनंद गिरि ने उन्हें बदनाम कर दिया है। उसने उनकी फोटो एडिट कर किसी महिला के साथ उनका वीडियो बनाया है। वह इसे वायरल करने वाला है। 
allahabad mahant narendra giri suicide case Narendra Giri writing was in suicide note in Expert confirmed
नरेंद्र गिरि(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
इस बात का पता लगने के बाद वह बेचैन हैं। वह कितने लोगों को समझाएंगे। उन्होंने साफ-साफ लिखा कि वह खुदकुशी करने जा रहे हैं। उनकी आत्महत्या के पीछे आनंद गिरि है। उसकी ब्लैकमेलिंग के कारण वह आत्महत्या कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को भी दोषी ठहराया था। सीबीआई ने सुसाइड नोट की राइटिंग एक्सपर्ट से जांच भी कराई। 
 
allahabad mahant narendra giri suicide case Narendra Giri writing was in suicide note in Expert confirmed
महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र गिरि की ही राइटिंग की पुष्टि हुई थी। सुसाइड पूर्व बनाए गए वीडियो में भी नरेंद्र गिरि ने कमोवेश वही बातें कही थीं। जांच शुरू होने के बाद सीबीआई ने सुबूत जुटाने शुरू किए। लोगों के बयान दर्ज किए गए। 154 लोगों से पूछताछ के बाद सीबीआई इसी निष्कर्ष पर पहुंची कि आनंद गिरि से विवाद के कारण ही नरेंद्र गिरि मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
allahabad mahant narendra giri suicide case Narendra Giri writing was in suicide note in Expert confirmed
योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह बात न सिर्फ मठ और हनुमान मंदिर से जुड़े सभी लोगों ने बताई बल्कि अखाड़े और मठ से जुड़े साधु संतों ने भी आनंद गिरि से विवाद की बात कही थी। नरेंद्र गिरि के जो भी करीबी थे, उन्होंने साफ साफ यही बताया कि विवाद के बाद जब आनंद गिरि ने उनके खिलाफ मीडिया में अभियान चलाया तो वे बहुत दुखी हुए थे। 
विज्ञापन
allahabad mahant narendra giri suicide case Narendra Giri writing was in suicide note in Expert confirmed
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
आनंद के अलावा नरेंद्र गिरि का किसी से नहीं था विवाद 
सीबीआई को जांच के दौरान पता चला कि नरेंद्र गिरि की हाल फिलहाल किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सालों पहले जमीन को लेकर सपा के एक पूर्व विधायक से उनका विवाद हुआ था लेकिन उसके बाद से कोई बड़ा मामला नहीं हुआ था। आनंद गिरि से विवाद ही उनके काल का कारण बना। कुछ साल पहले से आनंद से पेट्रोल पंप की जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed