फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेंद्र गिरि केस: आद्या तिवारी से अधिकार छीनना महंत को पड़ा भारी, साजिशन अफवाह फैलाने लगे थे आरोपी

Tue, 23 Nov 2021 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Nov 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
allahabad mahant narendra giri suicide case  Aadhya Tiwari was removed from the post of priest by Narendra Giri That why there was enmity
narendra giri suicide case - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि ने 30 मई 2021 को हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी को उनके पद से हटा दिया था। इतना ही नहीं आद्या के बेटों संदीप और दिलीप की मंदिर परिसर में दुकानें छीन ली थीं। नरेंद्र गिरि से आद्या और संदीप की इस कारण दुश्मनी हो गई थी। दोनों खुलकर आनंद गिरि के साथ आ गए थे। संदीप ने ही चारों तरफ प्रचारित किया था कि महंत नरेंद्र गिरि का एक आपत्तिजनक वीडियो बना है। इससे संबंधित कई ऑडियो क्लिप सीबीआई को मिले हैं जिनका चार्जशीट में विस्तार से उल्लेख किया गया है। नैनी के अरैल का रहने वाल आद्या प्रसाद तिवारी हनुमान मंदिर में वर्षों से पुजारी है। मंदिर परिसर में उसका बड़ा बेटा दिलीप प्रसाद की और छोटा बेटा संदीप फूल माला की दुकान चलाता था। नरेंद्र गिरि और आनंद के बीच विवाद की शुरुआत के बाद संदीप, आनंद को मठ और मंदिर में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताता था। यह बात नरेंद्र गिरि को पता चली तो वह बहुत नाराज हुए।
allahabad mahant narendra giri suicide case  Aadhya Tiwari was removed from the post of priest by Narendra Giri That why there was enmity
Prayagraj : आद्या प्रसाद तिवारी और महंत नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज
उन्होंने संदीप को काफी उल्टा सीधा सुनाया था। इसी बीच संदीप ने कई जगह कहा कि नरेंद्र गिरि का एक आपत्तिजनक वीडियो बना है। वीडियो को लेकर चारों तरफ चर्चा होने लगी। संदीप के दोस्त पुरुषोत्तम और नरेंद्र गिरि के करीबी लवकुश मिश्रा के बीच मोबाइल पर इसी मुद्दे पर बहस हो गई। 

allahabad mahant narendra giri suicide case  Aadhya Tiwari was removed from the post of priest by Narendra Giri That why there was enmity
नरेंद्र गिरि(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
एक ने नरेंद्र गिरि और दूसरे ने आनंद गिरि के बारे में अपशब्द कहे। बातचीत की रिकार्डिंग पुरुषोत्तम से लेकर संदीप ने आनंद गिरि को भेज दिया। आनंद ने निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी को भेजा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
allahabad mahant narendra giri suicide case  Aadhya Tiwari was removed from the post of priest by Narendra Giri That why there was enmity
महंत नरेंद्र गिरि। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सुनने के बाद इसे नरेंद्र गिरि को भेज दिया। नरेंद्र गिरि के करीबी पुरुषोत्तम की आवाज पहचानते थे। उसे 30 मई 2021 को बड़े हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में बुलाया गया। आद्या भी पुरुषोत्तम के साथ गया था। 
 
विज्ञापन
allahabad mahant narendra giri suicide case  Aadhya Tiwari was removed from the post of priest by Narendra Giri That why there was enmity
नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
नरेंद्र गिरि ने पुरुषोत्तम से इस ऑडियो को रिकॉर्ड करने वाले का नाम पूछा तो आद्या ने उससे नाम बताने से मना कर दिया। यह सुनते ही नरेंद्र गिरि आद्या तिवारी पर भड़क गए। दोनों में बहस हो गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed