फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आत्मदाह की चेतावनी पर अफसरों के फूले हाथ-पांव, समझाने के दौरान ही उग्र हुआ अधिवक्ता

Mon, 09 Nov 2020 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Advocates puffed up on warning of self-immolation
prayagraj news : बेली गांव में पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता और उसके परिवार को सकुशल नीचे उतारा गया। - फोटो : prayagraj

पानी की टंकी पर चढ़े अधिवक्ता व उसके परिवार को तीसरे दिन सकुशल नीचे उतारने के बाद भले ही अफसरों ने राहत की सांस ली। लेकिन सोमवार को एक वक्त ऐसा भी आया जब मौके पर मौजूद डीएम-एसएसपी के भी हाथ-पांव फूल गए। समझाने के दौरान ही टंकी पर चढ़े अधिवक्ता ने उग्र होकर खुद पर पेट्रोल छिडक़ने की चेतावनी दी। जिस पर सभी अफसर मौके से हटकर सडक़ पर जा खड़े हुए। 

Advocates puffed up on warning of self-immolation
prayagraj news : नीचे उतरने के बाद अधिकारियों से अपनी बात बताते अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह। - फोटो : prayagraj

दोपहर दो बजे के करीब एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। वह मौके पर पहुंचकर हरदोई से आए अफसरों से मंत्रणा कर रहे थे कि कुछ देर बाद डीएम भानुचंद गोस्वामी भी आ गए। दोनों अफसर टंकी के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान लाउड हेलर के जरिये ऊपर चढ़े अधिवक्ता व उसके परिवारवालों से नीचे उतरने के लिए बार-बार मान-मनौव्वल की जाती रही। अचानक इसी दौरान टंकी पर चढ़ा अधिवक्ता उग्र हो उठा। वह कहने लगा कि तीन दिन से सिर्फ मांगें माने जाने के नाम पर झूठा आश्वासन दिया जा रहा है।

Advocates puffed up on warning of self-immolation
prayagraj news : काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार। - फोटो : prayagraj

उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है ऐसे में अब वह पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लेगा। इतना सुनते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद डीएम-एसएसपी समेत अन्य अफसर वहां से हटकर सड़क पर जा खड़े हुए। उधर मौके पर मौजूद कुछ वकीलों ने ऊपर चढ़े अधिवक्ता को समझाया कि वह कोई भी गलत फैसला न ले। तब जाकर वह शांत हुआ। हालांकि बाद में एक बार फिर हरदोई से आए वकीलों ने बातचीत का प्रयास शुरू किया और उनकी मेहनत रंग लाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Advocates puffed up on warning of self-immolation
prayagraj news : काफी मान मनौवल के बाद तीसरे दिन टंकी से उतरता परिवार। - फोटो : prayagraj

ड्रोन कैमरे से होती रही निगरानी

उधर टंकी के ऊपर की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल सोमवार को भी हुआ। पुलिस की ओर से ड्रोन कैमरे से ऊपर चढ़े लोगों की निगरानी की जाती रही। इस दौरान ऊपर चढ़े लोगों तक रस्सी में बंधे झोले के सहारे पानी व अन्य सामान भी पहुंचाया जाता रहा। 

विज्ञापन
Advocates puffed up on warning of self-immolation
prayagraj news : मौके पर मौजूद एडीजी प्रयागराज जोन, डीएम, आईजी, कमिश्नर, एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी। - फोटो : prayagraj

छावनी में तब्दील रहा इलाका

तीन दिन तक चले इस प्रकरण के दौरान सोमवार को पूरा इलाका सुबह से ही छावनी में तब्दील रहा। स्टैनली रोड में बेली गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी और यहां रहने वालों को ही भीतर जाने दिया जा रहा था। इसी तरह कई थानों की फोर्स संग पीएसी भी तैनात की गई थी। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ जल पुलिस के जवान भी यहां मौजूद थे। पुलिस के संग प्रशासनिक अफसरों की गाड़ियां भी लगातार इधर से उधर दौड़ती रहीं। उधर, तमाशबीनों का भी जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने इन्हें लाठियां पटककर हटाया तो लोग आसपास स्थित घरों की छतों पर खड़े होकर नजारा लेते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed