{"_id":"5bdcd53abdec22695431481a","slug":"achyutananda-murder-case-attacker-ran-away-from-cab-after-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुमित शुक्ला हत्याकांड: चौंकाने वाला खुलासा, निजी नहीं इस वाहन से भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित शुक्ला हत्याकांड: चौंकाने वाला खुलासा, निजी नहीं इस वाहन से भागे आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Sat, 03 Nov 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
SUMIT MURDER
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीबी हॉस्टल में 25 हजार के इनामी अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की हत्या के मामले में शुक्रवार को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर निजी वाहन से नहीं भागे। वह कैब बुक करके वहां पहुंचे थे और वारदात के बाद कैब से ही भाग निकले। पुलिस अब कैब के ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है।
फाइल फोटो
अच्युतानंद की हत्या के बाद से ही अनुमान जताया जा रहा था कि वारदात में कुछ और लोग भी शामिल रहे होंगे, जिन्होंने भागने में आरोपियों की मदद की। यह भी माना जा रहा था कि हत्यारोपियों के साथी वाहन से पीसीबी हॉस्टल के आसपास मौजूद रहे होंगे और वारदात के बाद उनके साथ ही सुमित के हमलवार फरार हुए होंगे।
अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि शुक्रवार को यह आशंका गलत साबित हुई। सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि घटना के बाद हत्यारोपी निजी वाहन से नहीं भागे। बल्कि वह निजी कंपनी की कैब से भागे। पुलिस का कहना है कि इस बात की भी बहुत संभावना है कि जिस कैब से हमलावर भागे, उसी कैब पर सवार होकर वह वारदात को अंजाम देने भी पहुंचे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए क्योंकि कैब को बुलाने में आमतौर पर 15-20 मिनट का वक्त जरूर लगता। जबकि हत्या के फौरन बाद आरोपी भाग निकले थे। पुलिस का कहना है कि भागने के लिए निजी वाहन का प्रयोग न करने की वजह यही थी कि पुलिस को चकमा दिया जा सके। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब उस कैब ड्राइवर की तलाश में जुटी है जो हत्यारोपियों को घटनास्थल से ले गया। इसके लिए कंपनी से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
झूंसी तक के लिए बुक थी कैब
पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक कि जांच में यह पता चला है कि हत्यारोपी कैब से झूंसी तक गए। झूंसी में उन्होंने कैब छोड़ दी और फिर वहां से गायब हो गए। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आरोपी जौनपुर या वाराणसी की ओर भागे हों। ऐसे में पुलिस की टीमें वहां भी भेजी गई हैं। उधर एक टीम ने रायबरेली व सुल्तानपुर में भी दबिश दी।
पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक कि जांच में यह पता चला है कि हत्यारोपी कैब से झूंसी तक गए। झूंसी में उन्होंने कैब छोड़ दी और फिर वहां से गायब हो गए। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आरोपी जौनपुर या वाराणसी की ओर भागे हों। ऐसे में पुलिस की टीमें वहां भी भेजी गई हैं। उधर एक टीम ने रायबरेली व सुल्तानपुर में भी दबिश दी।