फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 की रिपोर्ट निगेटिव, 52 नमूने फिर भेजे, सभी किया गया क्वारंटीन

Sat, 11 Apr 2020 11:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Apr 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
22 reports negative, 52 samples sent again, all done quarantine
corona virus - फोटो : amar ujala

कोरोना का सामुदायिक स्तर पर फैलाव न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी संख्या में नमूनों की जांच कराई जाने लगी है। शनिवार को जहां 22 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई, वहीं 52 क्वारंटीन लोगों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। ये नमूने बीएचयू के साथ मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को भेजे गए हैं। बीते शुक्रवार को भेजे गए 46 नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की सूचनानुसार इसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। 

22 reports negative, 52 samples sent again, all done quarantine
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

जिन 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, यह सभी करेली स्थित जनवासा गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किए गए हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने इसकी पुष्टि की है। बताया, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, अब उन्हें घर भेजकर 14 दिन तक क्वारंटीन रहने को कहा जाएगा। अब सभी क्वारंटीन लोगों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को भी 52 लोगों के नमूने भेजे गए हैं।

22 reports negative, 52 samples sent again, all done quarantine
प्लाज्मा थेरैपी - फोटो : social media

इसमें हंडिया का चिकित्सक परिवार भी शामिल है, जिसकी डॉक्टर बहू इंदौर में तैनात है और उसके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके डॉक्टर पति, डॉक्टर ससुर सहित परिवार के सात लोगों के साथ आसपास के 46 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। फिलहाल, डॉक्टर परिवार ने सीएमओ को पत्र भेजकर होम क्वारंटीन की मांग की थी, लेकिन उस पर कोई कदम नहीं उठाया गया। 

उधर, बीते शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने रॉयल गेस्ट हाउस में रह रहे सोरांव, शिवकुटी और फूलपुर के क्वारंटीन हुए 46 लोगों के नमूने भेजे थे। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। शनिवार को रंगोली सहित अन्य दूसरे गेस्ट हाउस में क्वारंटीन 52 लोगों के नमूने मेडिकल कॉलेज और बीएचयू भेजे गए। सीएमओ ने बताया कि अब तक 184 नमूने भेजे जा चुके हैं। इसमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 85 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 98 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
22 reports negative, 52 samples sent again, all done quarantine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विदेश यात्रा से लौटे 79 लोग लापता

स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित देशों से लौटे अब 79 स्थानीय नागरिकों का पता नहीं लगा सका है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक जिले में अब तक 878 विदेशी दौरे से लौटे लोग चिह्नित हो चुके हैं, जबकि आने वालों का आंकड़ा 950 के पार है।

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार शनिवार तक 957 विदेशी दौरे करके आए लोगों की सूची प्राप्त हुई है। इसमें 878 चिह्नित हो चुके हैं। अभी 79 लोगों का पता लगाना है। तीन दिन पहले विदेशी से आने वालों की सूची मात्र 872 थी। शनिवार को इसमें इजाफा हो गया। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि तीन दिनों में 85 लोग और बढ़ गए हैं। उनको क्वारंटीन में रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed