फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'तुम पापा की न हुई तो हमारी भी नहीं... दुआ करेंगे कि दोनों को फांसी हो', मां से इसलिए बच्चों ने कही ये बात

Sat, 12 Jul 2025 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jul 2025 03:40 PM IST
सार

अलीगढ़ में प्यार के लिए सुहाग की 'कातिल' बनी महिला बीना से बच्चों और भाई ने भी नाता तोड़ लिया है। पति सुरेश को पड़ोसी के प्यार में अंधी तीन बच्चों की मां बीना ने प्रेमी मनोज से मरवा दिया था। महिला को पति की हत्या कराने का जरा भी अफसोस नहीं है।

विज्ञापन
UP News Aligarh Woman Bina Kills Husband For Lover, Disowned By Children And Brother
aligarh murder case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अलीगढ़ के बरला में तीन बच्चों की मां ने अपने पति का कत्ल करा दिया। पड़ोसी के प्यार में पागल महिला ने खुद ही मांग का सिंदूर उजाड़ लिया। पति की हत्या करने के लिए पिस्टल भी खुद महिला ने अपने प्रेमी को दी थी। मामले में कई चौंकाने वाली जानकारियां भी सामने आ रही हैं। वहीं, इस वारदात के बाद थाने पहुंचे तीनों बच्चों ने मां का तिरस्कार कर दिया। जब पुलिस ने आरोपी महिला बीना के मायके में उसके भाई को फोन पर सूचना दी तो उसने भी आने से इनकार कर दिया। 
UP News Aligarh Woman Bina Kills Husband For Lover, Disowned By Children And Brother
मृतक सुरेश का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शुक्रवार को महिला और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे यह घटना हुई। कस्बे के मोहल्ला कोठी के सुरेश (32) की पड़ोसी मनोज ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय सुरेश को गोली मारी गई, उस समय वह चबूतरे पर बैठा था। हत्या करने के बाद महिला का प्रेमी मनोज तमंचा लेकर थाने पहुंचा। 
UP News Aligarh Woman Bina Kills Husband For Lover, Disowned By Children And Brother
मृतक सुरेश का फाइल फोटो, आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां उसने पुलिस से कहा कि वो हत्या करके आया है। उसने बताया कि उसके और सुरेश की पत्नी बीना के प्रेम संबंध हैं। इन्हीं संबंधों में प्रेमिका बीना के कहने पर उसने सुरेश को मार डाला। हत्या के लिए बीना ने ही तमंचे का इंतजाम किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News Aligarh Woman Bina Kills Husband For Lover, Disowned By Children And Brother
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आनन-फानन बीना को भी पकड़ लिया। इधर, इस घटना के बाद से आरोपी मनोज का परिवार गांव से गायब हो गया। सुरेश के भाई विजय की तहरीर पर बीना और उसके प्रेमी मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
UP News Aligarh Woman Bina Kills Husband For Lover, Disowned By Children And Brother
आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला या उसके प्रेमी के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं
शुक्रवार को दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, यहां से जेल भेज दिया गया। इस दौरान महिला या उसके प्रेमी के चेहरे पर किसी तरह का अफसोस नहीं दिखाई दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed