प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह का सगाई समारोह शनिवार को तालानगरी स्थित एथलेटिक्स मैदान पर संपन्न हुआ। संदीप सिंह ने गाजियाबाद के चौधरी परिवार की बेटी और अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी को सगाई की अंगूठी पहनाई। वहीं, उनके भाई सौरभ सिंह ने सहारनपुर के कारोबारी परिवार की बेटी अंतरा त्यागी के साथ सगाई की रस्म पूरी की।
वीवीआईपी पंडाल में बनाए गए मंच पर दोनों जोड़ों ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भाइयों और उनकी मंगेतरों को आशीर्वाद देकर नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने संदीप सिंह को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का उपहार बैग भी भेंट किया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने (राजवीर सिंह राजू) अपनी धर्मपत्नी के दबाव में सभी लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे हैं। आपके साथ मुझे भी दावत मिल गई है।
2 of 7
संदीप सिंह और मेघना चौधरी की सगाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि संदीप सिंह सरकार में मंत्री हैं, इसलिए उन्होंने मुझे पहले ही निमंत्रण दे दिया था। करीब तीन मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम चार बजे आने पर उन्होंने सोचा था कि भीड़ कम हो गई होगी, लेकिन यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखकर हर्ष हो रहा है।
3 of 7
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने श्रीराम, बांके बिहारी और हर-हर महादेव के जयकारे भी लगवाए। समारोह में अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मन्नू कोरी समेत कई प्रमुख लोग पहुंचे।
4 of 7
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य हॉल में लगी थी कल्याण सिंह की तस्वीर
मुख्य हॉल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं संदीप सिंह के दादा स्वर्गीय कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई थी। इस दौरान संदीप सिंह की दादी रामवती देवी को गोद में उठाकर मंच पर लाया गया। पिता राजवीर सिंह राजू ने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर अपने दोनों बेटों के लिए आशीर्वाद मांगा। संदीप सिंह और सौरभ सिंह का विवाह 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगा।
5 of 7
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीआईपी के लिए सजी 101 व्यंजनों की शाही दावत
संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई का समारोह भव्यता, मेहमाननवाजी और शानदार इंतजामों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में मेहमानों की आवभगत के लिए ऐसी व्यवस्था की गई कि हर तरफ शाही दावत की चर्चा रही। जहां आम मेहमानों के लिए लजीज पकवान बनाए गए थे वहीं, वीआईपी मेहमानों के लिए 101 व्यंजनों की व्यवस्था थी।