फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या: 100 मीटर की दूरी पर एएसपी और सीओ के आवास, तहसील के गेट पर कत्ल

Sun, 15 Jun 2025 01:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Jun 2025 01:10 PM IST
सार

हाथरस में शनिवार की शाम मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी की एएसपी और सीओ के आवास से 100 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
UP Crime News: DM Driver Daughter Shot Dead Near Tehsil Gate; Crime Site Just 100 Meters from Top Cops Residen
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में तहसील का गेट। यहां सामने ही शहर के दो प्रतिष्ठित कॉलेज हैं। घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर एएसपी, सीओ, सीडीओ और एसडीएम के आवास हैं। जाहिर सी बात है कि इन अफसरों के आवासों पर पुलिस भी रहती है, लेकिन बेखौफ बुलेट सवार बदमाश ढले शाम ही एक युवती की गोली मारकर हत्या कर देते हैं। यह वारदात भी तब हुई, जब मार्ग पर खासी चहलकदमी थी। इससे साफ है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ था नहीं।


राकेश शर्मा हाथरस डीएम के चालक हैं। वह परिवार के साथ तहसील परिसर में बने आवास में ही रहते हैं। उनकी बेटी कल्पिता शर्मा मथुरा के जिला अस्पताल में नर्स है। कल्पिता रोजमर्रा की तरह ही शाम को करीब छह बजे ड्यूटी खत्म करके अपने घर पहुंची थी। 
UP Crime News: DM Driver Daughter Shot Dead Near Tehsil Gate; Crime Site Just 100 Meters from Top Cops Residen
बेटी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर आते ही मां उर्मिला ने कहा कि कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार चलना है। कल्पिता ने अपनी स्कूटी निकाली और मां के साथ बाजार चल दी। राकेश शर्मा ने बताया कि तहसील का गेट उनके आवास से 250 मीटर दूर है। जैसे ही मां-बेटी तहसील के गेट के सामने पहुंचीं, तभी कल्पिता को गोली मार दी गई। 
 
UP Crime News: DM Driver Daughter Shot Dead Near Tehsil Gate; Crime Site Just 100 Meters from Top Cops Residen
हाथरस में तहसील के सामने युवती की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट सवार दोनों हमलावरों की उम्र तीस से पैंतीस साल के करीब होगी। दोनों के चेहरे खुले हुए थे। पीछे बैठे युवक ने गोली चलाई थी। इस वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस पहुंच गई, लेकिन खास बात यह है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकांश अफसरों के आवास तहसील परिसर में ही हैं। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें कोई डर महसूस नहीं हुआ। रिवाल्वर को लहराते हुए बड़े आराम से फरार हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: DM Driver Daughter Shot Dead Near Tehsil Gate; Crime Site Just 100 Meters from Top Cops Residen
युवती की हत्या के बाद परिजन और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी गोली भी चलाना चाहता था हमलावर
कल्पिता को एक गोली मारी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुलेट सवार युवक दूसरी गोली भी मारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ, क्योंकि एक गोली मारने के बाद भी उसने कल्पिता की तरफ रिवाल्वर तानी थी।
विज्ञापन
UP Crime News: DM Driver Daughter Shot Dead Near Tehsil Gate; Crime Site Just 100 Meters from Top Cops Residen
कल्पिता शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
हाथरस में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। कल्पिता मथुरा के सरकारी अस्पताल में नर्स थी। मृतका के पिता का आरोप है कि उनके बेटे विशाल की पत्नी ज्योति ने अपने दोस्त से यह हत्या कराई है। इस वारदात में उनके घर से चोरी हुए रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed