फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धर्मांतरण गिरोह के संपर्क में थीं नीट और इंजीनियरिंग की छात्राएं... ब्रेनवास करता था रहमान; ऐसे हुई पहचान

Mon, 28 Jul 2025 03:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Jul 2025 03:37 PM IST
सार

अलीगढ़ की नीट और इंजीनियरिंग की छात्राएं धर्मांतरण गिरोह के संपर्क में थीं। आगरा पुलिस ने पूछताछ में जानकारियां निकलवाई हैं। युवती से गिरोह के खिलाफ बयान कराने के प्रयास हैं। छात्राओं को ट्यूटर के जरिये अब्दुल रहमान से पहचान हुई। फिर वह ऑनलाइन संपर्क में रहता था।

विज्ञापन
UP Conversion Case NEET and engineering students in contact with conversion gang Rehman used to brainwash them
धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा धर्मांतरण गिरोह का सरगना अब्दुल रहमान अलीगढ़ में एएमयू की उन पूर्व छात्राओं का ब्रेनवास करता था, जो किसी न किसी माध्यम से उसके गिरोह के गुर्गों के संपर्क में थीं। यह तथ्य नीट की तैयारी के समय इस गिरोह के संपर्क में आई एएमयू की पूर्व छात्रा से पूछताछ में उजागर हुआ है। अब पुलिस इस युवती के जरिये इस गिरोह से जुड़ीं अन्य युवतियों का ब्यौरा जुटाने को प्रयासरत है। एजेंसियों को अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक नीट के साथ ही कई इंजीनियरिंग की छात्राएं भी इस गिरोह के संपर्क में थीं।


 
UP Conversion Case NEET and engineering students in contact with conversion gang Rehman used to brainwash them
धर्मांतरण गिरोह का सदस्य रहमान कुरैशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण गिरोह पर काम कर रही आगरा पुलिस की जांच में उजागर हुआ है कि अब्दुल रहमान गिरोह ने यूपी के मुस्लिम आबादी वाले सभी शहरों के साथ-साथ देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क बना रखा था। जिनमें अलीगढ़ भी शामिल था। चूंकि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तमाम हिंदू युवतियां पढ़ती हैं। वे किसी न किसी माध्यम से उसके गिरोह के गुर्गों के संपर्क में आ ही जाती थीं। इसी जरिये उसके द्वारा इन युवतियों के ब्रेनवास के संकेत मिले हैं।
 
UP Conversion Case NEET and engineering students in contact with conversion gang Rehman used to brainwash them
अवैध धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोविड काल में यह युवती आई थी संपर्क में
अब तक अलीगढ़ की एक युवती आगरा पुलिस के संपर्क में आई है। जो इस गिरोह के चंगुल में फंसी थी। उसके साथ एक युवती बरेली की व दूसरी उड़ीसा की रहने वाली भी इस गिरोह से जुड़ी पाई गई हैं। शहर की इस युवती को शनिवार को आगरा बुलाकर हुई पूछताछ में उसने बताया कि 12वीं करने के बाद कोविड में नीट की तैयारी के समय वह अपने ट्यूटर के जरिये इस गिरोह के चंगुल में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Conversion Case NEET and engineering students in contact with conversion gang Rehman used to brainwash them
अवैध धर्मांतरण गिरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुद व सहेलियों का चाहती थी धर्मांतरण कराना
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने स्वीकारा कि इस गिरोह के संपर्क में आकर कलमा पढ़ने के बाद वह खुद धर्मांतरण करना चाहती थी। साथ में अपने परिवार, अपनी सहेलियों तक को इसके लिए उकसाती थी। ट्यूटर की शादी होने के बाद वह सीधे अब्दुल रहमान और आयशा के संपर्क में थी। युवती ने बताया ऑनलाइन बातचीत के समय वह उसे व उसके साथ पढ़ने वाली अन्य सहेलियों को भी इसी तरह धर्मांतरण के लिए समझाता था। इसके फायदे गिनाता था। कुल मिलाकर युवती का इस कदर ब्रेनवास किया गया कि वह खुद अपने घर में व सहेलियों को इसके फायदे गिनाने लगी थी।
विज्ञापन
UP Conversion Case NEET and engineering students in contact with conversion gang Rehman used to brainwash them
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्यूटर बताएगा कितनी युवतियां गिरोह से जोड़ीं
आगरा पुलिस इस युवती के उस ट्यूटर को भी तलाश रही है, जिसने कलमा पढ़वाया था। बाद में उसी के माध्यम से युवती इस गिरोह के सरगना के संपर्क में आ गई। उसके जरिये यह स्पष्ट होगा कि कितनी युवतियों को उसने इस गिरोह से जोड़ा था। उसके विषय में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed