फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Abhinav Case: 'वीडियो कॉल पर परिवार से कराते थे बात... एक मकान में बंद करके रखा'; अभिनव ने सुनाई पूरी कहानी

Sun, 05 Jan 2025 02:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jan 2025 02:57 PM IST
सार

जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनसे भी व्हाट्स कॉल पर वीडियो काल से बात कराई थी। उत्तराखंड में एक मकान में अपहरणकर्ताओं ने बंद करके रखा था।

विज्ञापन
UP Abhinav Case kidnappers talk to my family on video call Jio Fiber manager Abhinav narrated whole story
Abhinav Case - फोटो : अमर उजाला
जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद बताया कि एक जनवरी को चार लोगों ने सिकंदराराऊ से उनका अपहरण किया था, वो स्विफ्ट कार में डालकर अल्मोड़ा ले गए थे। वहां उनको एक मकान में बंद रखा था। मकान में इन चार लोगों के अलावा भी पांच लोग उनको बंधक बनाकर मारते-पीटते थे, घरवालों को फोन करके रुपये मांगते थे।


अपहरणकर्ताओं ने उनसे भी व्हाट्स कॉल पर वीडियो काल से बात कराई थी। मकान में उन्होंने चारों लोगों की आपसी बातचीत के दौरान एक-दूसरे की बातों में गोलू ठाकुर उर्फ यश, गौरव, गोलू उर्फ अंशुल और प्रशांत सुने थे। 
UP Abhinav Case kidnappers talk to my family on video call Jio Fiber manager Abhinav narrated whole story
अपहरणकर्ताओं से छुड़ाए गए अभिनव - फोटो : अमर उजाला
'चलो आज तुम्हारे घर वाले पैसा देंगे...'
यह खुद को बुलंदशहर के छतारी का निवासी बता रहे थे। इनके अलावा पांच अन्य लोग विक्की, सूजल कुमार, करण बिष्ट, विशाल कुमार व वीरेंद्र निवासी अल्मोड़ा ने उन्हें बंधक बनाकर रखा हुआ था। बीती रात अपहरणकर्ता उनको गाड़ी में बैठाकर लाए।

अभिनव ने बताया कि उनको यह कहकर गाड़ी में बैठाया गया कि चलो आज तुम्हारे घर वाले पैसा देंगे। गाड़ी में उनके साथ गोलू ठाकुर उर्फ यश, गौरव, विक्की व विशाल कुमार उर्फ लाटा थे, जबकि सूजल कुमार और करण बिष्ट एक स्कूटी पर थे। 
UP Abhinav Case kidnappers talk to my family on video call Jio Fiber manager Abhinav narrated whole story
अभिनव को अगवा करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गोलू उर्फ अंशुल, प्रशांत और वीरेंद्र किसी अन्य वाहन पर थे। यह लोग उन्हें स्विफ्ट कार में बैठाकर रामपुर लेकर आए। वहां उनके एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एटीएम का पिन गलत बता दिया था तो रुपये नहीं निकल सके। आरोपियों ने इसके लिए उन्हें पीटा भी था। इसके बाद यह लोग मुरादाबाद में बस स्टैंड के पास आए। स्विफ्ट कार से गोलू ठाकुर उर्फ यश ने उतरकर वहां खड़े उनके परिजनों से रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Abhinav Case kidnappers talk to my family on video call Jio Fiber manager Abhinav narrated whole story
अभिनव को अगवा करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने गाड़ी में बैठकर अपने साथियों को रुपये देकर गिनने के लिए कहा। पूरे रास्ते यह लोग उनके ऊपर पिस्टल लगाकर रखते थे और कोई भी हरकत करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी ने इनकी गाड़ी रोक ली थी, तब इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी गाड़ी पर फायरिंग की थी। पीछे बैठे विशाल की गर्दन के पास गोली लगी है।
विज्ञापन
UP Abhinav Case kidnappers talk to my family on video call Jio Fiber manager Abhinav narrated whole story
अपहरणकर्ताओं से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ा
इसके बाद यहां गली में गाड़ी खड़ी करके यह लोग गाड़ी से उतरकर भाग गए। यह लोग उनके फोन से ही उनके घर वालों से बात कर रहे थे। पुलिस के आने के बाद यह लोग फोन को गाड़ी में छोड़कर भाग गए थे। भागे हुए युवकों के बारे में पुलिस के पूछने पर उन्होंने उनकी लोकेशन भी बताई। पुलिस टीमों ने मुरादाबाद में पीली कोठी चौराहे के पास सड़क के किनारे से अभियुक्त सूजल कुमार व करण विष्ट को गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों भागने की फिराक में थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed