फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Murder: अलीगढ़ में ज्वैलर्स के पत्नी-बेटा हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा, महिला के शरीर पर किए गए नौ वार

Fri, 27 May 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 May 2022 10:38 PM IST
सार

अलीगढ़ में सराफ की पत्नी व बेटे की हत्या के विरोध में शुक्रवार को सराफा और बिजौली का बाजार बंद रहा। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में नामजद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी में कैद दोनों हत्यारों के पुलिस ने फुटेज जारी किए हैं। पुलिस की पांच टीमें हत्याकांड के खुलासे में जुटी हैं। 

विज्ञापन
Traders kept bullion market closed on Friday in protest against double murder in Aligarh two named accused arrested
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए वांछित - फोटो : अमर उजाला

महानगर के सुरेंद्र नगर की सिंघल सदन के सामने वाली गली में ज्वैलर्स की पत्नी व बेटे की हत्या के बाद शुक्रवार को सराफा बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रखा गया। इसी तरह कस्बा बिजौली का सराफा व आसपास का बाजार भी दिन भर बंद रहा। इधर, सराफा बाजार में व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या के खुलासे को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं खुलासे के प्रयास में जुटी पांच-पांच टीमों ने नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंची है। वहीं सीसीटीवी में कैद दोनों हत्यारों के चेहरे उजागर हो गए हैं, जिनके फुटेज भी पुलिस ने जारी कर दिए हैं। साथ में उनकी पहचान बताने पर 50-50 हजार के इनाम की घोषणा की गई है। 



मूल रूप से पालीमुकीमुपर के बिजौली निवासी विनोद सराफ के बेटे ललित सराफ अपनी पत्नी बच्चों के साथ करीब एक दशक से यहां सिंघल सदन के सामने वाली गली में रह रहे थे। उनकी सराफा बाजार में राधिका ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर उनके घर में घुसकर दो बदमाश उनकी पत्नी शिखा व बेटे दिगवांशु उर्फ गोविंदा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर चले गए। हालांकि घर का माहौल देखने से मसला लूट का लग रहा था। मगर पति की ओर से नौकरी व संपत्ति बंटवारे से जुड़े विवाद में अपनी साली अंजली व उसके होने वाले पति सोमेश चौहान निवासी चंदनिया को संदेह में नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, घटना से एक दिन पहले उनकी दोनों बेटी अपनी बुआ के घर मथुरा गई थीं। इसलिए घर में पत्नी बेटा अकेले थे, तभी बदमाश इस वारदात को अंजाम दे गए। 

घटना के बाद गुरुवार रात में ही पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और तड़के शव गांव बिजौली ले जाए गए। जहां शुक्रवार को ग्रामीणों की भीड़ के बीच एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके चलते दिन भर बिजौली कस्बे का सराफा बाजार व आसपास का बाजार शोक में बंद रहा और ललित के घर शोक संवेदना जताने आने वालों की भीड़ लगी रही। इधर, घर पर किसी सदस्य के न होने के कारण सुरेंद्र नगर वाले घर पर ताला लगा रहा। इधर, शुक्रवार सुबह से यहां फूल चौराहा स्थित सराफा बाजार भी बंद रखा गया। दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद किया गया। इस दौरान व्यापारियों की ओर से घटना के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन कर खुलासे की मांग भी की। इसके बाद बाजार खुल गया और सामान्य दिनों की तरह चला। इधर, इस मामले में ललित द्वारा नामजद की गई खुद की साली व उसके होने वाले पति को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में यही पाया है कि अपने पिता की नौकरी को लेकर दोनों बहनों में विवाद चल रहा था। देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ को लेकर सामने आई बातों को उजागर नहीं कर पाई थी। हां, सीसीटीवी में कैद पाए गए दोनों हत्यारों की फुटेज जरूर वायरल कर दी गई है।

Traders kept bullion market closed on Friday in protest against double murder in Aligarh two named accused arrested
वारदात के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम ने दी गवाही, खुन्नस में बेरहमी से किए दोनों कत्ल
पोस्टमार्टम के दौरान उजागर हुआ है कि दोनों के कत्ल बेरहमी से किए गए हैं। महिला के शरीर में चाकुओं के करीब 9 वार अलग अलग हिस्सों में पाए गए हैं। पहले उसका गला रेता गया। फिर हाथों की नस काटी गईं। इसके बाद किसी वजनी वस्तु से सिर पर प्रहार किया है, जिससे उसके सिर की कई हड्डी टूटी पाई गई हैं। इसी तरह बेटे के सिर पर भी कई प्रहार के निशान पाए गए हैं। इसे लेकर पुलिस व खुद पोस्टमार्टम करने वाले हैरान हैं। ये किसी आम अपराधी का काम नहीं. आशंका जताई जा रही है घटना को या तो किसी खुन्नस रखने वाले ने अंजाम दिया है या फिर ऐसी वारदात बावरिया गिरोह के सदस्य करते हैं।

महाजन से मेहरावल पुल तक ऑटो में कैद मिले हत्यारे
इस घटना को अंजाम देने के बाद गायब हुए हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी के जरिए जुटी पुलिस को सफलता मिलती जा रही है। महाजन होटल तक पैदल आए हत्यारे यहां से आगे गांधीपार्क बस स्टैंड तक मीनाक्षी पुल के रास्ते से गए हैं। इसके बाद वे ऑटो में सवार होकर सारसौल तक गए हैं और सारसौल से फिर गभाना की ओर दूसरे ऑटो में गए हैं। महारावल पुल की ओर जाते सारसौल के आगे के कुछ सीसीटीवी में दिखे हैं। चूंकि उससे आगे सीसीटीवी नहीं हैं। इसलिए उससे आगे पुलिस बिना सीसीटीवी के ही सुराग तलाशने का प्रयास कर रही है। इस दौरान गांधीपार्क व सारसौल पर ही उनके चेहरे खुले हुए कैद हुए हैं। जिनके फुटेज वायरल करते हुए पुलिस ने 50-50 हजार के इनाम की घोषणा की है।

Traders kept bullion market closed on Friday in protest against double murder in Aligarh two named accused arrested
घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सराफ बोला 8 लाख कीमत के जेवरात घर से ले गए बदमाश
गांव बिजौली में अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्यों, गांव के अन्य लोगों के बीच शोक में डूबे बैठे ललित सराफ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने अपनी साली उसके होने वाले पति सोमेश और खुद की पत्नी के बीच चल रहे विवाद पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ललित ने बताया कि घटना के बाद रात तक घर में हुई तलाश के बाद उजागर हुआ है कि बदमाश करीब आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात ले गए हैं। बदमाश उसकी पत्नी की सोने की जंजीर, आठ सोने की चूड़ियां, कानों के कुंडल, बाली, मंगलसूत्र, पैंडल, फोटोयुक्त लोकेट, करीब 15 अंगूठी व छल्ले और दो मोबाइल फोन ले गए। तहरीर में लूटे गए जेवरात को शामिल नहीं किया गया था। बाद में आकलन किए जाने पर यह जानकारी हुई है। इस विषय में पुलिस को मौखिक रूप से अवगत करा दिया है। इस पर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि यह जानकारी सामने आई है। अभी चूंकि ललित गांव में हैं। उनके आने पर बातचीत में और जांच के आधार पर इसे सत्यापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Traders kept bullion market closed on Friday in protest against double murder in Aligarh two named accused arrested
घटना की जांच करने पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

दस माह से चल रहा विवाद, नहीं पूरी हुई जांच
सराफ ललित वर्मा ने बताया कि उनके ससुर देवेंद्र किशोर वर्मा जिला बचत अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। 13 अप्रैल 2021 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी तीन बहनें हैं। कोई भाई नहीं है। इससे ससुर की मौत पर एक बेटी को नौकरी मिलना तय है। इसके अलावा फंड की धनराशि थी। नौकरी व फंड के रुपयों के बंटवारे को लेकर उनकी पत्नी शिखा वर्मा का अपनी बहनों मोहिनी और अंजलि से विवाद चल रहा था।

ललित वर्मा के अनुसार मोहिनी की शादी आगरा निवासी प्रमोद कुमार के साथ हुई थी, जबकि अंजलि ने सोमेश चौहान के साथ न्यायालय में विवाह किया था। हालांकि लेखपाल से सांठगांठ कर अंजलि ने स्वयं को अविवाहित दिखाकर धोखे से अपने नाम वारिसान प्रमाण पत्र जारी करवा लिया था। जानकारी होने पर शिखा वर्मा ने तहसीलदार से शिकायत की थी। इसकी जांच चल रही है और न्यायालय में वाद विचाराधीन है। शिखा वर्मा व अंजलि दोनों ने ही पिता की चल-अचल संपत्ति, वारिसान में गड़बड़ी, रुपयों के बंटवारे व अन्य प्रकरण में एसडीएम, सीडीओ व डीएम के समक्ष शिकायतें की थीं। कुछ दिन पहले ही जिलाधिकारी ने तीनों बहनों को अपने कार्यालय बुलाकर प्रकरण का संज्ञान लिया था। वारिसान प्रमाण पत्र की जांच के दौरान अंजलि ने अधिकारियों को बताया था कि उसका विवाह नहीं हुआ है। वह अपने बहनोई प्रमोद कुमार के साथ आगरा में रह रही हैं। वहीं शिखा वर्मा ने अंजलि के हुए विवाह का साक्ष्य अधिकारियों के समक्ष पेश किया था। करीब दस माह से यह विवाद चल रहा है। वारिसान प्रमाण पत्र की जांच दस माह में भी पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Traders kept bullion market closed on Friday in protest against double murder in Aligarh two named accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

एसएसपी बोले घटना को लिया जा रहा गंभीरता से, जल्द होगा खुलासा
मामले को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि इस घटना को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। दोनों नामजद आरोपी हिरासत में हैं। पूछताछ जारी है। हत्यारों के फुटेज भी मिल गए हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है। काफी कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed