फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन लोगों की दर्दनाक मौत: बाइक से बहन को दवा दिलाने जा रहे थे दो भाई, ट्रक ने मारी टक्कर और उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

Fri, 01 Apr 2022 11:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अकराबाद (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अकराबाद (अलीगढ़) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
truck hit the bike in akrabad aligarh two brothers and one sister died
सड़क हादसे में दो भाई समेत एक बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जीटी रोड पर गोपी गांव में शीतगृह के पास ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइकसवार दो सगे भाई और उनकी शादीशुदा बहन की मौत हो गई। एक साथ हुईं तीन मौतों से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


 

truck hit the bike in akrabad aligarh two brothers and one sister died
वीरपाल, ध्यानपाल और सुमन देवी - फोटो : अमर उजाला

गांव लधौआ निवासी वीरपाल व ध्यानपाल पुत्रगण महाराज सिंह शुक्रवार की सुबह अपनी शादीशुदा बहन सुमन देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी भेलनपुर फलमंडी शहर अलीगढ़ को बाइक पर साथ लेकर गोपी गांव दवा दिलाने जा रहे थे। सुबह करीब साढे़ पांच बजे वे जीटी रोड स्थित बालाजी शीतगृह के पास पहुंचे, तभी पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक बाइक को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में 42 वर्षीय वीरपाल व 32 वर्षीय उनकी बहन सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वीरपाल का 30 वर्षीय छोटा भाई ध्यानपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

truck hit the bike in akrabad aligarh two brothers and one sister died
वीरपाल और ध्यानपाल - फोटो : अमर उजाला

हादसा होते ही राहगीर रुक गए। आसपास के लोग भी दौड़कर पास पहुंचे। उधर हादसे के बाद ट्रक सिकंदराराऊ की ओर भाग निकला। सूचना पर इंस्पेक्टर अरविंद राठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना मृतकों के परिवार को देने के साथ ही एंबुलेंस से ध्यानपाल को अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। खबर पाकर मृतकों के परिवार समेत बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंच गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
truck hit the bike in akrabad aligarh two brothers and one sister died
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को हुआ था बेटे का जन्म, शुक्रवार को पिता की गई जा
मृतकों के भतीजे मुकेश कुमार ने बताया कि उसके चाचा वीरपाल व ध्यानपाल तीन भाइयों में दूसरे व तीसरे नंबर पर थे। बुधवार को ध्यानपाल के घर बेटा हुआ था। उसे देखने के लिए ही बृहस्पतिवार को उसकी बुआ सुमन देवी अपनी ससुराल से गांव लधौआ आई थीं। रात में अचानक सुमन देवी के पेट में दर्द शुरू हो गया था। इसी पर शुक्रवार की सुबह वीरपाल और ध्यानपाल उन्हें बाइक से लेकर गांव गोपी में दवा दिलवाने जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
truck hit the bike in akrabad aligarh two brothers and one sister died
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

आंचल में बच्चों को समेटे बिलखती रही सुषमा 
ध्यानपाल की पत्नी ने बुधवार को बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार की सुबह जब पति की मौत की खबर आई तो बच्चों साक्षी व भारती के अलावा आंचल में नवजात शिशु को समेटे वह बिलखती रहीं। वीरपाल अपने पीछे पत्नी मधु देवी समेत तीन बच्चों दिव्यांशु, दिव्या और सौरव को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वहीं सुमन देवी अपने पीछे पति विनोद कुमार समेत तीन बच्चों शीतल, अभय और चंचल को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed