फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संदीप गुप्ता हत्याकांड: अपमान का बदला लेने के लिए बनाई योजना, सुपारी देकर दिया अंजाम

Wed, 29 Dec 2021 09:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 29 Dec 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Gupta murder case A plan was made to avenge the humiliation the result was done by giving a betel nut
सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज के सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता (52) उर्फ संदीप लाला की सोमवार देर शाम हुई हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को अंजाम संदीप के दिवंगत दोस्त के दामाद ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए दिया था।
Sandeep Gupta murder case A plan was made to avenge the humiliation the result was done by giving a betel nut
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अंकुश का पिता राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

संदीप गुप्ता ने अलीगंज के ही करीबी दोस्त/परिवार के सदस्य स्व. सुधीर गुप्ता की बेटी दीप्ति की शादी अंकुश संग कराई थी। शादी के बाद दंपती में हुए विवाद के चलते कुछ माह पहले दीप्ति अपनी बेटी संग मायके में रह रही थी। इस विवाद में संदीप दीप्ति की मजबूत पैरोकारी कर रहे थे। इसमें दीप्ति की ओर से अलीगंज में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस मुकदमे में सामाजिक समझौता बैठक के दौरान संदीप ने अंकुश की बेइज्जती कर दी थी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए संदीप की हत्या की योजना बनाई गई। घटना के बाद से अंकुश फरार है। हालांकि दबिश के दौरान उसके पिता राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Sandeep Gupta murder case A plan was made to avenge the humiliation the result was done by giving a betel nut
सीसीटीवी में कैद अंकुश अग्रवाल की कार - फोटो : अमर उजाला

हत्या की साजिश मुख्य आरोपी दीप्ति के पति ने अपने दोस्त संग मिलकर रची और शूटरों को सुपारी देकर संदीप को मरवाया। फिलहाल दोनों फरार हैं। पुलिस ने इस साजिश में शामिल मुख्य आरोपी के ट्रांसपोर्टर पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार रिश्ते के दामाद व उसके मोटर गैराज संचालक दोस्त की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Gupta murder case A plan was made to avenge the humiliation the result was done by giving a betel nut
सीसीटीवी में कैद दोनों की कारें - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रामघाट रोड गांधी आई तिराहा मोड़ पर सोमवार शाम करीब 7.30 बजे यह वारदात हुई, जब वे अपने कावेरी एंक्लेब दफ्तर से एक सीमेंट कंपनी अधिकारी शशांक निगम संग ग्रीन पार्क अपार्टमेंट जा रहे थे। नीले रंग की बलैनो सवार शूटरों ने संदीप पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जब उनकी गाड़ी पान मसाला और पानी लेने रुकी। उन्हें आनन-फानन ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Sandeep Gupta murder case A plan was made to avenge the humiliation the result was done by giving a betel nut
सीसीटीवी में कैद संदीप गुप्ता के कातिलों की कार - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग टीमों ने किया काम

इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस की टीमों ने अलग-अलग काम करते हुए कड़ियां जोड़ीं, जिनमें संदीप की पारिवारिक, व्यापारिक व सामाजिक अदावतों को चिह्नित किया गया। साथ में शहर भर के सीसीटीवी का बारीकी से अध्ययन किया गया। तभी पता चला कि शूटर जिस कार से शहर में संदीप के आगे-पीछे घूमे हैं, उस कार को एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार संख्या यूपी-32 एलई 5151 आगे आगे गाइड करती चली है। घटनास्थल तक बलैनो के आगे यह क्रेटा कार चली है। घटना के बाद क्रेटा वापस मुड़ गई है और शूटरों की कार आगे हरदुआगंज की ओर निकल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed