फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड में नया मोड़, चश्मदीद होने का दावा करने वाले छोटू को पीड़ित परिवार ने पहचानने से किया इनकार

Sun, 18 Oct 2020 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Oct 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras Case News Hathras Rape Case Victim News victim family refused to recognize eyewitness Chhotu
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा क्षेत्र की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की टीम द्वारा लगातार पूछताछ और छानबीन जारी है। शनिवार को सीबीआई की टीम फिर बिटिया के गांव पहुंची। वहां सीबीआई ने पहले कुछ देर के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद बिटिया के परिवार वालों से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की। 

 
Hathras Case News Hathras Rape Case Victim News victim family refused to recognize eyewitness Chhotu
घटनास्थल पर पहुंचे सीबीआई के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव पहुंची सीबीआई की टीम में इस मामले की जांच कर रहीं डिप्टी एसपी सीमा पाहुजा भी शामिल थीं। टीम ने सबसे पहले गांव के बाहर उस खेत को देखा, जहां घटना हुई थी। चंद मिनट वहां रुकने के बाद टीम बिटिया के घर पहुंच गई। टीम ने पहले तो घर में मौजूद सभी सदस्यों से बातचीत और पूछताछ की। 
 
Hathras Case News Hathras Rape Case Victim News victim family refused to recognize eyewitness Chhotu
सीबीआई के दफ्तर जाता चश्मदीद - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जिस छोटू को घटना का चश्मदीद गवाह बताया जा रहा है, उसको बिटिया के परिजनों ने पहचानने से इनकार कर दिया है। पूछताछ के बाद जब सीबीआई की टीम बिटिया घर से चली गई तो बिटिया की भाभी का कहना था कि सीबीआई की टीम उन्हें इस युवक का फोटो मोबाइल फोन पर दिखा रही थी, लेकिन वह इसे नहीं जानती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Case News Hathras Rape Case Victim News victim family refused to recognize eyewitness Chhotu
पूछताछ के दौरान बिटिया के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिवार वालों से सीबीआई ने काफी सवाल पूछे। परिवार वालों की मानें तो सीबीआई ने उनसे बिटिया के व्यवहार के बारे में पूछा। उसकी भाभी से यह भी पूछा कि क्या वह अलग फोन इस्तेमाल करती हैं तो भाभी ने यही जवाब दिया कि उनके घर में एक ही फोन नंबर है, जोकि उनके पति पर रहता है।
 
विज्ञापन
Hathras Case News Hathras Rape Case Victim News victim family refused to recognize eyewitness Chhotu
सीबीआई टीम पहुंची बिटिया के घर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सीबीआई ने घटना से संबंधित अन्य सवाल भी पूछे। बिटिया की मां से सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की। वैसे भी भाभी मौके पर मौजूद नहीं थीं। छोटू का फोटो जब बिटिया की भाभी को दिखाया गया तो उसने यह बताया कि यह फोटो वह पहली बार देख रही हैं। परिजनों ने बताया कि सीबीआई की पूछताछ में उन्होंने कोई दबाव महसूस नहीं किया। परिजनों ने बताया कि बिटिया के कुछ कपड़े भी टीम साथ ले गई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed