फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जमीन के लिए रिश्ते हो रहे लहूलुहान, भाई-भतीजों ने दो सगे भाइयों का सीना गोलियों से किया छलनी

Sun, 18 Oct 2020 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Oct 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Brothers and nephews shot dead two brothers in hathras see photos
दो सगे भाइयों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला घनी में शुक्रवार की शाम को बड़े भाई द्वारा अपनी छोटे भाई की पत्नी की हत्या की वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि गांव नगरिया छावा में हत्या की दूसरी वारदात ने पुलिस-प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। पुलिस महकमे में खलबली मच गई। 
Brothers and nephews shot dead two brothers in hathras see photos
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन गांव नगरिया छावा में कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पूरा गांव छावनी बना नजर आया। हालांकि नामजद आरोपी भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली।
 
Brothers and nephews shot dead two brothers in hathras see photos
पूछताछ करते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
जमीन के लिए रिश्ते हो रहे लहूलुहान
जमीन के लिए रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटनाएं सोचने पर मजबूर कर रही हैं। गांव टीकैता नगला घनी में हिस्सा मांगने पर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी, वहीं गांव नगरिया छावा में भतीजे ने मेड़ के विवाद में अपने ही दो चाचाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। इन घटनाओं से साफ है कि जमीन के लालच में खून के रिश्ते कलंकित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brothers and nephews shot dead two brothers in hathras see photos
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लोग अपना धैर्य खो रहे हैं। गौरतलब है कि आए-दिन तहसील स्तरीय अधिकारियों के पास भी जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतों की भरमार रहती है। जमीन की खातिर 24 घंटे के भीतर हुईं इन घटनाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
 
विज्ञापन
Brothers and nephews shot dead two brothers in hathras see photos
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नामजद फरार, ताबड़तोड़ दबिश दे रही पुलिस
गांव टीकैता नगला घनी में छोटे भाई की पत्नी का हत्यारोपी बड़ा भाई और उसकी पत्नी 24 घंटे बीत जाने के बाद भी फरार हैं। पुलिस अभी तक उनको पकड़ नहीं पाई है। इधर, अब नगरिया छावा में दोहरे हत्याकांड की घटना ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दोनों ही घटनाओं के नामजद आरोपियों की तलाश के लिए जगह जगह ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। सीओ ब्रह्म सिंह ने बताया कि टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed