फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: बिटिया की संदीप से दोस्ती के सवाल पर भड़का परिवार, 'बराबर वालों में होती है दोस्ती, हमारी बेटी मरी और...'

Sat, 10 Oct 2020 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Oct 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News: victim family Angry over question of friendship between daughter and Sandeep
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिवार वालों को हाईकोर्ट ने 12 अक्तूबर को लखनऊ बुलाया है। बिटिया के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें न्यायिक अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। साथ ही बिटिया के परिजनों का यह भी कहना है कि जिस सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस उन्हें हाईकोर्ट लेकर जाए, उसी सुरक्षा के तहत पुलिस उन्हें वापस घर तक छोड़कर भी जाए। 

 
Hathras Rape Case Victim News: victim family Angry over question of friendship between daughter and Sandeep
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिजन जेल से भेजी गई चिट्ठी के बारे में पूछे गए सवाल पर आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि यह सब केस को मोड़ने की साजिश है। दोस्ती बराबर वालों में होती है। ऊंची और नीच बिरादरी वालों में नहीं होती। वह न्याय के लिए लड़ रहे हैं और अपनी इस लड़ाई को जारी रखेंगे।
 
Hathras Rape Case Victim News: victim family Angry over question of friendship between daughter and Sandeep
पीड़िता के परिवार से बात करते अपर मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
बिटिया के प्रकरण का हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने कई उच्चाधिकारियों के अलावा जिले के एसपी और डीएम को भी तलब किया था। 12 अक्तूबर को इस मामले में सुनवाई है। पीड़ित परिवार को भी बुलाया है। हाईकोर्ट के इस आदेश की सूचना पिछले दिनों प्रभारी जिला जज ने पीड़ित परिवार के यहां पहुंचकर दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News: victim family Angry over question of friendship between daughter and Sandeep
गांव में तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसकी सूचना दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके परिवार के पांच सदस्य हाईकोर्ट में 12 अक्तूबर को जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच वहां पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस सुरक्षा के बीच हमें हाईकोर्ट ले जाया जाए, वहां से भी इसी सुरक्षा के बीच वापस घर पर छोड़ा जाए। 
 
विज्ञापन
Hathras Rape Case Victim News: victim family Angry over question of friendship between daughter and Sandeep
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों द्वारा जेल से भेजी गई चिट्ठी और लड़की को आरोपी संदीप का दोस्त बताने पर फिर पीड़ित परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। इन लोगों का कहना था कि यह सब एक साजिश है। इस मामले को दूसरी तरफ मोड़ा जा रहा है। जब आरोपी पकड़े गए थे, तब यह बात क्यों नहीं कही गई। आरोपी गांव से भाग क्यों गए। इन्हें पुलिस काफी दूर से पकड़कर लेकर आई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed