फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस सांसद को मुंबई से आया फोन, युवक बोला-आप वाल्मीकि समाज के हो, ठाकुरों के साथ ये करा दो...

Sat, 03 Oct 2020 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Oct 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Audio viral of conversation of Hathras MP rajveer diler and young man from mumbai
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
एक युवक से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर विवादों में घिर गए हैं। सांसद वीडियो में कही गई बातों से इनकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई से एक वाल्मीकि समाज के लड़के का फोन आया था। बाद में वही ऑडियो वायरल कर दिया। पूर्व विधायक राजवीर पहलवान के आरोप को सांसद निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि न तो उन्होंने रिपोर्ट कराई और न ही कि किसी आरोपी को जेल भेजवाया।


 
Hathras Rape Case Audio viral of conversation of Hathras MP rajveer diler and young man from mumbai
सांसद राजवीर दिलेर - फोटो : अमर उजाला
चंदपा की बिटिया की निर्मम हत्या के बाद हाथरस राजनीति का अखाड़ा बन गया है। सांसद दिलेर की भूमिका को लेकर भी लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। सांसद का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘25 लाख रुपये दे दिए अब सब मामला निपट गया’। 
 
Hathras Rape Case Audio viral of conversation of Hathras MP rajveer diler and young man from mumbai
सांसद राजवीर दिलेर का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
ताजा ऑडियो पर सांसद का कहना है कि बिटिया की मृत्यु के बाद मुंबई के एक वाल्मीकि समाज के एक युवक का फोन उनके पास आया था। वही कह रहा था आप वाल्मीकि हैं, ठाकुरों के साथ ये करा दो, वो करा दो। (दरिदंगी की शिकार बिटिया अनुसूचित जाति की है जबकि चारों आरोपी ठाकुर समाज से हैं)। सांसद ने कहा, मैंने उसे बताया कि लड़की के पिता को 25 लाख रुपये मिल गए हैं। पुत्र को नौकरी एवं हाथरस में आवास मिल जाएगा। अब मामला निपट गया है। लड़की के पिता स्वयं लोगों से धरना-प्रदर्शन न करने का हाथ जोड़कर आग्रह कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Rape Case Audio viral of conversation of Hathras MP rajveer diler and young man from mumbai
सांसद राजवीर दिलेर - फोटो : Social Media
सांसद का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। जो सच है, बोल दिया है। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजवीर सिंह पहलवान द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सांसद का कहना है कि उन्होंने बिटिया के मामले में न तो रिपोर्ट दर्ज कराई है और न ही आरोपियों को जेल भिजवाया है। बिटिया के साथ ज्यादती 14 सितंबर को हुई थी और उस समय संसद चल रही चल रही थी। मैं हाथरस में नहीं था।
विज्ञापन
Hathras Rape Case Audio viral of conversation of Hathras MP rajveer diler and young man from mumbai
Hathras Gang Rape Case - फोटो : अमर उजाला
23 सितंबर को संसद सत्र समाप्त हुआ और वह 25 को यहां आया। आने से पहले एफआईआर व आरोपियों को जेल भेजे जाने की कार्रवाई हो चुकी थी। फिर मेरी भूमिका कैसे संभव है। दिलेर का कहना है कि जो कुछ भी हुआ, वह दुखद है। संयम बरतना चाहिए। विपक्षी पार्टियां हवा देकर हाथरस को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा हाथरस शांति प्रिय है। उनकी कोशिश बस यही है कि दोषी जेल जाए और निर्दोष को सजा न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed