फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Murder: ज्ञान-विज्ञान की कक्षाओं से चंद दूरी पर चलती थी तंत्र विद्या की कक्षा, कुएं में मिला ये सामान

Sun, 29 Sep 2024 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Sep 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras Murder Case Teachers Sacrifice Class 2 Boy For Fame Success Glory Of School Investigation Report
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के सहपऊ के गांव रसगवां स्थित डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल के पिता जसोदन तांत्रिक क्रियाओं के लिए दूर-दूर तक मशहूर था। जसोदन को तंत्र विद्या का गुरु कहा जाता था। वह खुद तंत्र क्रियाएं करने के साथ तंत्र क्रियाओं को सिखाने की क्लास चलाता था।


जसोदन से तंत्र क्रियाएं सीखने के लिए कई गांवों से लोग आते थे और अपने गांवों में जाकर खुद तांत्रिक क्रियाएं करते थे। इस तरह ज्ञान-विज्ञान की कक्षाओं से महज 50 कदम की दूरी पर नलकूप की कोठरी में तंत्र विद्या की कक्षा चलती थी। 
Hathras Murder Case Teachers Sacrifice Class 2 Boy For Fame Success Glory Of School Investigation Report
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
फर्क सिर्फ इतना था कि ज्ञान-विज्ञान की कक्षा दिन में तो तंत्र विद्या की कक्षा रात में चलती थी। जसोदन से तांत्रिक क्रियाएं सीखने आने वाले लोग उसे अपना गुरु मानते थे। जसोदन को भगतजी के नाम से ज्यादा जाना जाता था। ज्यादातर लोगों को यही पता नहीं था कि उसका वास्तविक नाम जसोदन है। बताते हैं कि जब किसी तंत्र क्रिया में छोटे तांत्रिक फंस जाते थे तो जसोदन के पास अपनी समस्या लेकर आते थे।

 
Hathras Murder Case Teachers Sacrifice Class 2 Boy For Fame Success Glory Of School Investigation Report
hathras murder - फोटो : अमर उजाला
नलकूप के कमरे में चुनरी का पर्दा बनाकर ढक रखा है तंत्र क्रिया का सामान
छात्र कृतार्थ की हत्या के नलकूप के कमरे पर ताला लटका हुआ है। कमरे पर लगे दरवाजे के छेद में से झांकने पर स्पष्ट रूप से तंत्र क्रियाओं का सामान दिखाई दे रहा है। सामने अलमारी को चुनरी का पर्दा लगाकर ढका गया है। नलकूप में अंदर एक सूखा पौधा दिखाई दे रहा है। काली पॉलिथीन में सामान बंधा हुआ है। कई बोतलें भी रखी दिखाई दे रही हैं। इससे यह तो स्पष्ट है कि तंत्र क्रियाएं फिलहाल चालू थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Murder Case Teachers Sacrifice Class 2 Boy For Fame Success Glory Of School Investigation Report
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
प्रबंधक के बाबा को पुत्र एवं नाती पर है पूरा विश्वास
गांव रसगवां निवासी डीएल स्कूल के प्रबंधक दिनेश बघेल के बाबा डोरीलाल के पास 120 बीघा खेत है। गांव में उनकी गिनती भले आदमियों में होती है। उनके छह पुत्र हैं। सभी खेतीबाड़ी करते हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे जसोदन और नाती दिनेश को फंसाया गया है। जसोदन को तंत्र क्रिया को छोड़े तो पांच साल से अधिक समय हो गया है। वह रोते हुए बोले, हम तो पूरी तरह बदनाम हो गए। उनकी समाज में जो इज्जत थी, वह मिट्टी में मिल गई। वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे। कोई उनकी सुनने वाला नहीं है।
 
विज्ञापन
Hathras Murder Case Teachers Sacrifice Class 2 Boy For Fame Success Glory Of School Investigation Report
Hathras Murder Case - फोटो : अमर उजाला
विद्यालय की मान्यता रद करने की प्रक्रिया शुरू
सहपऊ ब्लॉक के गांव रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ बिना मान्यता के पांचवीं से दसवीं तक की कक्षाओं और आवासीय विद्यालय का संचालन करने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस विद्यालय की पांचवीं तक की मान्यता भी रद करने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि इस संबंध में विभाग की ओर से प्रबंधक दिनेश बघेल के खिलाफ सहपऊ में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण के संबंध में कार्रवाई के लिए डीएम के निर्देश पर समिति गठित की गई है, जिसमें एसडीएम सादाबाद अध्यक्ष, सेवानिवृत्त प्राचार्य पीसी बागला कॉलेज डाॅ. एससी शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी आलोक प्रताप श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। डीएम ने कमेटी से 20 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। बीएसए ने कहा है कि इस विद्यालय को कई बार इस प्रकरण में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन प्रबंधक व संचालक ने कोई उत्तर नहीं दिया। संवाद
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed