फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस कांड: जातीय दंगे फैलाने की साजिश में बढ़ सकता है एसटीएफ की जांच का दायरा, कई लोग किए जा रहे चिन्हित

Sun, 25 Oct 2020 09:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Oct 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Hathras gang rape Case News STF investigation may increase in conspiracy to spread ethnic riots
Hathras gang rape Case - फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मौत के मामले में जातीय दंगे फैलाने की साजिश को लेकर एसटीएफ की जांच-पड़ताल जारी है। माना जा रहा है कि अपनी जांच का दायरा बढ़ाकर इससे संबंधित कुछ और मुकदमों की विवेचना भी एसटीएफ कर सकती है। 

 
Hathras gang rape Case News STF investigation may increase in conspiracy to spread ethnic riots
मथुरा पुलिस ने पकड़े चार संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
अभी एसटीएफ इस जिले के दो मुकदमों की ही विवेचना कर रही है। एसटीएफ वीडियो फुटेज आदि के माध्यम से भी कुछ लोगों को चिन्हित कर रही है। सूत्रों की मानें तो इनमें कई संगठनों के लोग भी शामिल हैं। बिटिया के प्रकरण की आड़ में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश रचने का मुकदमा चंदपा थाने में दर्ज कराया गया था। 
 
Hathras gang rape Case News STF investigation may increase in conspiracy to spread ethnic riots
पीएफआई के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
यह मुकदमा राष्ट्रद्रोह जैसी संगीन धाराओं में दर्ज है। इसके अलावा थाना चंदपा में ही कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने का भी मुकदमा दर्ज है। इस समय दोनों मुकदमों की विवेचना शासन के आदेश पर अब एसटीएफ कर रही है। प्रदेश के कई जिलों में इसे मामले में मुकदमे दर्ज हैं। बिटिया की मौत के बाद जिले में कई स्थानों पर उपद्रव व हंगामे हुए। ऐसे में पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras gang rape Case News STF investigation may increase in conspiracy to spread ethnic riots
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
इसमें भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद,, भाजपा नेता पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय प्रचारक पंकज धवरैय्या सहित कई नेताओं के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए। सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि एसटीएफ अपनी जांच का दायरा बढ़ाकर इन मुकदमों की भी विवेचना शुरू कर दे। 
 
विज्ञापन
Hathras gang rape Case News STF investigation may increase in conspiracy to spread ethnic riots
पीड़िता के घर फिर पहुंची एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ इस मामले में कुछ और लोगों को चिन्हित कर रही है। इसमें भीम आर्मी सहित कई संगठनों के लोग भी शामिल हैं। इसके लिए वीडियो फुटेज आदि लिए जा रहे हैं। राष्ट्रद्रोह के चारों आरोपी, जोकि मथुरा जेल में बंद है, उनसे भी एसटीएफ यहां के मुकदमे के सिलसिले में मथुरा जेल में जाकर पूछताछ कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed