फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two autos collide on GT Road near Asgarpur Morh in Akrabad

अलीगढ़ सड़क हादसा: अकराबाद में जीटी रोड पर दो ऑटो की भिड़ंत, दो वर्षीय रॉकी की मौत, पांच घायल

Tue, 08 Sep 2026 02:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 08 Sep 2026 02:59 PM IST
सार

यह हादसा पीछे से आ रहे एक ऑटो द्वारा टक्कर मारने से हुआ। टक्कर मारने वाला ऑटो चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Two autos collide on GT Road near Asgarpur Morh in Akrabad
मृतक रॉकी व घायल - फोटो : फाइल फोटो व संवाद

विस्तार

अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर असगरपुर मोड़ के पास 8 सितंबर सुबह दो ऑटो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो साल के एक बच्चे रॉकी की मौत हो गई। वहीं, महिलाओं समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव बमनोई निवासी लोकेश के दो वर्षीय बेटे रॉकी की तबीयत खराब थी। लोकेश की मां कुसुमा देवी और पत्नी पूनम देवी रॉकी को अलीगढ़ से दवा दिलाने जा रही थीं। वे गोपी से एक ऑटो में बैठकर निकले थे। सुबह करीब दस बजे जीटी रोड पर असगरपुर मोड़ के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो चालक ने टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में सवार रॉकी की मौके पर ही मौत हो गई। कुसुमा देवी, पूनम देवी, भजनलाल, राजवीर सिंह और धौरी निवासी एक अन्य महिला घायल हुए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


घायल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों को तत्काल नजदीक के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर मारने वाला ऑटो चालक मौके से भागा
यह हादसा पीछे से आ रहे एक ऑटो द्वारा टक्कर मारने से हुआ। टक्कर मारने वाला ऑटो चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed