{"_id":"5f94f8936825be1e684fc488","slug":"hathras-case-news-victim-father-crying-as-soon-as-he-remembered-his-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: बिटिया की याद आते ही पिता की आंखें हुईं नम, बोले-मेरा बहुत ख्याल रखती थी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: बिटिया की याद आते ही पिता की आंखें हुईं नम, बोले-मेरा बहुत ख्याल रखती थी...
Sun, 25 Oct 2020 09:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस के चंदपा कोतवाली इलाके में सामूहिक दुष्कर्म मौत के मामले में अभी सीबीआई की जांच जारी है। वहीं, बिटिया की याद आते ही पिता की आंखें नम हो जाती हैं। उनका कहना है कि बिटिया उनका बहुत ख्याल रखती थी। हमेशा यह कहती थी कि पापा बहुत सीधे हैं।
पीड़िता के परिवार से बात करते अपर मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
घर के अन्य सदस्यों से भी यही कहती थी कि पापा का ख्याल रखना। जब अस्पताल में गंभीर हालत में थी, तब भी मुझे याद करती थी। जब वह दुनिया से चली गई, तब भी थोड़ी देर पहले ही मैंने उसे देखा था। उनका कहना है कि बेटी के जाने का गम मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।
जमीन पर बैठे राहुल-प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिजनों का कहना है कि राहुल गांधी ने उन्हें आर्थिक मदद के रूप में जो चेक दिया था, वह अभी भी एक लिफाफे में बंद है और उस लिफाफे को खोला नहीं है। बिटिया के परिजन यह भी चाहते हैं कि महीने दो महीने के अंदर सीबीआई अपनी जांच पूरी ले और उन्हें इस मामले में न्याय मिले। परिजनों का यह भी कहना है कि दुख की इस घड़ी में जो हमारा साथ दे रहे हैं, हम उनका कभी अहसान नहीं चुका सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया से परिवार से मिलते राहुल और प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक बिटिया के साथ हुई घटना के बाद काफी राजनेता बिटिया के पर आए थे और उन्हें सांत्वना दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बिटिया के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना देकर गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने आर्थिक मदद के रूप में चेक भी दिया था। अब इस सिलसिले में बिटिया के पिता ने बताया है कि इस लिफाफे में चेक होने की उन्हें जानकारी है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस चेक को लिफाफे से नहीं निकाला है।
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के पिता का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि यह कितनी धनराशि का चेक है। उन्होंने बताया कि वह नया खाता खोलकर ही इस चेक को बैंक में लगाने की सोच रहे हैं। बिटिया के परिजन यह भी कह रहे हैं सीबीआई अपनी जांच महीने-दो महीने के अंदर पूरी कर ले। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। बिटिया के परिजन यह भी बोले कि दुख की इस घड़ी में जो लोग उनका साथ दे रहे हैं, उनका कर्ज वह कभी नहीं उतार सकते।