{"_id":"5fa228848ebc3e91b537e465","slug":"hathras-gang-rape-case-news-cbi-asks-questions-to-the-victim-s-mother-and-elder-brother-for-three-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: बिटिया की मां और बड़े भाई से तीन घंटे तक सीबीआई ने पूछे सवाल, चंदपा थाने के रिकॉर्ड खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: बिटिया की मां और बड़े भाई से तीन घंटे तक सीबीआई ने पूछे सवाल, चंदपा थाने के रिकॉर्ड खंगाले
Wed, 04 Nov 2020 09:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Nov 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस के चंदपा में युवती के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है। सीबीआई ने मंगलवार को बिटिया की मां और उसके भाई को अपने शिविर कार्यालय पर बुलवाया और काफी देर तक पूछताछ की।
Trending Videos
मां और भाई को पूछताछ के लिए ले जाती सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बाद में एक टीम थाना चंदपा भी पहुंची और वहां भी छानबीन की। बिटिया के मामले में रोजाना सीबीआई की टीम गहनता से छानबीन व पूछताछ कर रही है। इस क्रम में मंगलवार को सीबीआई ने बिटिया की मां व उसके बड़े भाई को पूछताछ के लिए अपने शिविर कार्यालय पर बुलाया।
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ इन्हें अपनी सुरक्षा के बीच वहां ले गई। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद फिर इन्हें सीआरपीएफ गांव वापस ले आई। इसके अलावा सीबीआई की टीम फिर चंदपा थाने पहुंची। वहां भी टीम ने छानबीन की। कुछ और रिकॉर्ड खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के घर पर रही सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी
बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी रही। मंगलवार को बिटिया के गांव में सीआरपीएफ ने पैदल गश्त की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले तीन दिन से बिटिया के परिजनों की सुरक्षा की कमान सीआरपीफ ने संभाल रखी है। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के अंदर और बाहर कई स्थानों पर मोर्चे भी बना लिए हैं।
बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी रही। मंगलवार को बिटिया के गांव में सीआरपीएफ ने पैदल गश्त की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले तीन दिन से बिटिया के परिजनों की सुरक्षा की कमान सीआरपीफ ने संभाल रखी है। सीआरपीएफ ने बिटिया के घर के अंदर और बाहर कई स्थानों पर मोर्चे भी बना लिए हैं।
विज्ञापन
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी के हिसाब से जवान वहां तैनात हैं और हर आने-जाने वाले की कड़ी निगरानी की जा रही है। वहां पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मेटल डिटेक्टर भी लगा है। बिटिया के गांव में भी सीआरपीएफ गश्त कर रही है।