{"_id":"6868c007e52f3f3cf3068559","slug":"hathras-double-murder-after-gauri-murder-accused-switched-off-mobile-phones-and-fled-see-photos-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पति को छोड़ करन संग रहने की जिद पर अड़ी थी गौरी... आदित्य पर ससुर का बड़ा खुलासा; प्रेमी ने भी ये खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति को छोड़ करन संग रहने की जिद पर अड़ी थी गौरी... आदित्य पर ससुर का बड़ा खुलासा; प्रेमी ने भी ये खोला राज
Sat, 05 Jul 2025 12:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:21 PM IST
सार
हाथरस में गौरी की हत्या के बाद आरोपी फरार हैं। अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों और अन्य दोस्तों के यहां ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Hathras Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस जिले की सहपऊ कोतवाली इलाके के गांव नगला कली में हुई विवाहिता गौरी की हत्या के आरोपी पति और उसके दोस्त अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपी आदित्य व उसके दोस्तों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये आगरा तक हत्यारोपियों को ट्रेस किया, लेकिन आगरा में घुसते ही वह सीसीटीवी की पहुंच से दूर हो गए।
Hathras Double Murder
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके पर एक बाइक छोड़कर भाग गए। इसके अलावा झगड़े के दौरान घायल अपने साथी अमन को मौके पर ही लहूलुहान हालत में छोड़ गए। आगरा ले जाते समय अमन की भी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नगला कली में शुक्रवार को पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा पीड़ित परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले-करन के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी बेटी
26 जून को अपने प्रेमी करन के साथ कासगंज से आने के बाद गौरी ने अपने माता-पिता को सूचना दी थी। सूचना पर उसके पिता राजू व अन्य रिश्तेदार सादाबाद आए थे। सादाबाद में उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया था। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से अपनी ससुराल में पति आदित्य के साथ रहने के लिए कहा था, लेकिन वह करन के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। काफी देर समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो वह अलीगढ़ लौट आए थे।

हाथरस हत्याकांड के बाद रोता बिलखता प्रेमी, गौरी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी ने आदित्य के साथ रहने से कर दिया था इन्कार
प्रेमी करन ने बताया कि गौरी ने परिवार में कई बार हुए विवाद के दौरान आदित्य के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। इसे लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था, लेकिन परिवार ने अनदेखा कर दिया था।
कासगंज के नसरतपुर से जाने के बाद करन अपने परिवार के साथ कोतवाली सादाबाद पहुंचा था और उसने गौरी से शादी करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया और करन व उसके परिवार को कोतवाली से लौटाते हुए यह कह दिया कि दोनों ही बालिग हो, शादी कर लो, इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं रहता। अगर पुलिस मामले की गंभीरता को समझती तो यह हादसा टल सकता था।

हाथरस हत्याकांड के बाद मौके पर जमा लोग, गौरी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली से वापस आने के बाद करन ने तहसील में पहुंचकर कोर्ट मैरिज करने के लिए दस्तावेजों को तैयार कराया और इन्हें शादी के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दाखिल कर दिया। करन ने बताया कि हम दोनों जल्द ही कोर्ट मैरिज कर अपने घर में रहना चाहते थे। हमारे परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी। अभी तक गौरी पर कोई बच्चा भी नहीं था।