हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली में बृहस्पतिवार की दोपहर हुई गौरी की हत्या और एक हमलावर के भी मारे जाने की घटना में पुलिस ने मृतका के पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गौरी के पिता की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में घटना में मारे गए अमन को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने गौरी के प्रेमी करन को भी हिरासत में ले रखा है।
नुमाइश रोड अलीगढ़ निवासी गौरी के पिता राजू ने थाने पर दी तहरीर में गौरी के पति आदित्य कुमार उर्फ जीतू एवं अमन निवासी नसरतपुर जिला कासगंज एवं रिंकू नगला भवानी जिला कासगंज और एक अज्ञात को नामजद किया गया है। इन पर गौरी की चाकू से गोद कर हत्या का आरोप लगाया है।
2 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिपोर्ट के अनुसार, गौरी ने साढ़े तीन साल पहले आदित्य उर्फ जीतू के साथ प्रेम विवाह किया था और उसके साथ रह रही थी। आदित्य को शराब एवं गांजा पीने की आदत लग गई थी। वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था।
3 of 13
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा पीड़ित परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसी दौरान गौरी की करन से मुलाकात हो गई। वह 26 जून को करन के साथ भाग आई। करन अपना गांव छोड़कर अपने मौसा रंजीत निवासी नगला कली में रहने लगा। बृहस्पतिवार की दोपहर आदित्य और उसके तीन साथियों ने नगला कली में आकर गौरी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।
4 of 13
हाथरस हत्याकांड के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस गौरी की हत्या के आरोपी पति और उसके दोस्तों की तलाश कर रही है। अमन का आगरा में और गौरी का हाथरस में पोस्टमार्टम किया गया है।
5 of 13
इसी जगह पर हुआ हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमन के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।