फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dr Aastha Murder Case: अरुण ने बच्चों को धमकाया और तेज कर दी टीवी की आवाज, फिर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से कराया पत्नी का कत्ल

Tue, 19 Oct 2021 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Oct 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
Dr Aastha Murder Case Up Aligarh Arun was upset From wife Dr. Aastha Aggarwal, so he got killed by giving betel nut
Dr Aastha Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके की रमेश विहार कॉलोनी में हुई मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या पति अरुण अग्रवाल ने पत्नी आस्था से परेशान होकर एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। एडवांस में साठ हजार रुपये दिए गए थे। शेष 40 हजार रुपये देने जाते समय पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार किया। बाद में दो अन्य आरोपी दबोच लिए गए। तीसरा आरोपी अभी फरार है। एसएसपी ने इस खुलासे पर पुलिस टीम को शाबाशी दी है और जल्द मुकदमे का ट्रायल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 12 अक्तूबर की देर शाम 9 से 9:30 बजे के मध्य इस हत्या को अंजाम दिया गया था। 13 अक्तूबर को आस्था अग्रवाल का शव घर में फंदे पर लटकता मिला।
Dr Aastha Murder Case Up Aligarh Arun was upset From wife Dr. Aastha Aggarwal, so he got killed by giving betel nut
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 12 अक्तूबर की देर शाम 9 से 9:30 बजे के मध्य इस हत्या को अंजाम दिया गया था। 13 अक्तूबर को आस्था अग्रवाल का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। 
Dr Aastha Murder Case Up Aligarh Arun was upset From wife Dr. Aastha Aggarwal, so he got killed by giving betel nut
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में ही यह घटना हत्या की लग रही थी। बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई। आस्था की बहन ने भी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जब जांच शुरू की गई तो पति के अलावा सीसीटीवी में तीन अन्य लोग घर के बाहर घटना से पहले व बाद में कैद पाए गए। बाद में उनकी पहचान कर ली गई। इसी बीच चार टीमें इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr Aastha Murder Case Up Aligarh Arun was upset From wife Dr. Aastha Aggarwal, so he got killed by giving betel nut
सीसीटीवी में कैद बच्चे और हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीमें सर्विलांस की मदद से इन चारों को खोज रही थीं। इसी बीच रविवार रात अरुण अग्रवाल को अपनी कार से कासिमपुर जाते समय दबोच लिया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर अरुण के ऑक्सीजन प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड साथा, जवां निवासी विकास व हत्या में शामिल रहे दूसरे साथी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
Dr Aastha Murder Case Up Aligarh Arun was upset From wife Dr. Aastha Aggarwal, so he got killed by giving betel nut
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुसार, पूछताछ में अरुण अग्रवाल ने स्वीकारा कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार से बेहद परेशान था। वह अक्सर उससे गाली-गलौज व रोकटोक करती थी। इसी मानसिक तनाव में उसने काफी पहले पत्नी की हत्या की योजना बनाई। इसी योजना में उसके प्लांट के गार्ड विकास ने मदद करते हुए अपने गांव के पवन व अशोक उर्फ टशन को शामिल कर एक लाख रुपये में हत्या करना तय किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed