फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को दी ऐसी मौत: रात में इस हरकत पर पत्नी ने पैर बांधकर हसिया से किए कई वार, बोली- सहन नहीं होता था दर्द

Sun, 18 Sep 2022 10:05 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अकराबाद (अलीगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, अकराबाद (अलीगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Sep 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
Disclosing murder case of youth in Akrabad Aligarh police said that wife killed husband
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा कौडियागंज में करीब एक महीने पूर्व रात के समय घर के अंदर सो रहे व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। खुलासे में पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी बरला अभय कुमार पांडे ने घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि कस्बा कौडियागंज निवासी बाबुद्दीन पुत्र नजीर की बीते 14 अगस्त को उसी के घर के अंदर हत्या हो गई थी।

Disclosing murder case of youth in Akrabad Aligarh police said that wife killed husband
पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई हसिया की बरामद - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई फखरुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस इस हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों समेत जिस किसी पर शक हुआ उनसे पूछताछ कर गहनता से जांच की।
Disclosing murder case of youth in Akrabad Aligarh police said that wife killed husband
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में महिला ने खोला राज
जिसमें मृतक की पत्नी भी शक के घेरे में आ गई। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। मृतक बाबुद्दीन की पत्नी समा ने हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया है कि उसका पति नशे का आदी था। नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disclosing murder case of youth in Akrabad Aligarh police said that wife killed husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

जिससे अब वह पीड़ा सहन नहीं कर पा रही थी। घटना वाली रात में भी पति ने उसके साथ तीन बार मारपीट की थी। इसी से उत्तेजित होकर नशे में धुत हुए पति के पहले उसने एक रस्सी से पैर बांध दिए और फिर घर में रखे हसिया से पति के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Disclosing murder case of youth in Akrabad Aligarh police said that wife killed husband
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने बाबुद्दीन की हत्या का खुलासा होने के बाद हत्यारोपी महिला की निशादेही पर आला कत्ल हसिया बरामद कर आरोपी महिला समा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रामवकील सिह, उपनिरीक्षक रूणित तोमर, कास्टेव विमलेश कुमार, महीपाल सिंह, मोनू कश्यप मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed