फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aligarh News: अलीगढ़ में नलों में आ रहा गंदा पानी, पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं लोग

Fri, 24 Jun 2022 02:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Jun 2022 02:29 AM IST
सार

अलीगढ़ में इन दिनों लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां नलों से गंदा पानी निकल रहा है। नगर निगम के नियमानुसार सुबह 6 से 7 बजे और शाम को 6 बजे से 7 बजे के मध्य पेयजल आपूर्ति दी जाती है। इस दौरान शुरुआती समय में पानी गंदा आता है, अंतिम पांच से दस मिनट के के समय में ही साफ पानी की आपूर्ति हो पाती है। उससे लोग कितना पानी संकलित कर रख पाते होंगे, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Dirty water coming in taps in Aligarh people are struggling with the problem of drinking water
नल से निकला गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो वर्तमान में शहर की जनसंख्या 15 लाख से अधिक होगी। मगर 2011 की जनगणना के अनुसार अधिकारिक 8.75 लाख की आबादी वाले अलीगढ़ शहर में इस तपती गर्मी में पेयजल संकट बेहद चरम पर है। आलम ये है कि नगर निगम द्वारा दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति वाले नलों से रंग-बिरंगा पानी आता है। अंतिम पांच से दस मिनट के समय में ही साफ पानी की हो पाती है आपूर्ति

Dirty water coming in taps in Aligarh people are struggling with the problem of drinking water
पानी के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के नियमानुसार सुबह 6 से 7 बजे के मध्य और शाम को 6 बजे से 7 बजे के मध्य पेयजल आपूर्ति दी जाती है। इस दौरान शुरुआत काले पानी से होती है। इसके थोड़ी देर बाद यह पानी पीला होना शुरू हो जाता है और फिर हल्क सिलेटी रंग का पानी आता है। अंतिम पांच से दस मिनट के समय में ही साफ पानी की आपूर्ति हो पाती है। उससे लोग कितना पानी संकलित कर रख पाते होंगे, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। इन इलाकों में सर्वाधिक पेयजल संकट

Dirty water coming in taps in Aligarh people are struggling with the problem of drinking water
नल से निकलता गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

महानगर के सासनी गेट, भुजपुरा, जयगंज, पान दरीबा, मामू भांजा, मानिक चौक, सराय हकीम, रसलगंज, सराय सुल्तानी, नौरंगाबाद, नई बस्ती, डोरी नगर, नगला मान सिंह, प्रतिभा कालोनी, शिवपुरी, अशोक नगर, सुरेंद्र नगर, शाहजमाल, तुर्कमान गेट, रावणटीला, संजय गांधी कालोनी, सुरेंद्र नगर, पला साहिबाबाद आदि ऐसे इलाके हैं, जिनमें नगर निगम की आपूर्ति है। मगर पानी का संकट है। अधिकतर इलाकों में पुरानी पाइप लाइन होने के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी आने व पर्याप्त मात्रा में पानी न आने की समस्याएं हैं।

पानी की कमी से जूझ रहे 19 इलाकों में हैंडपंपों में फिलहाल लगेंगे सबमर्सिबल
महानगर में पानी संकट का मुद्दा अमर उजाला द्वारा लगातार उठाए जाने पर नगर निगम प्रशासन नींद से जाग गया है। नगर निगम पानी की कमी से जूझ रहे शहर के 19 इलाकों के हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप लगवाने जा रहा है। फिलहाल यह वैकल्पिक व्यवस्था है। स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना के तहत विकास नगर, नगला मसानी व भुजपुरा क्षेत्र में नलकूप लगाया जाना प्रस्तावित है। इससे पानी के लिए परेशान लोगों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dirty water coming in taps in Aligarh people are struggling with the problem of drinking water
पार्षद राजू पासवान - फोटो : अमर उजाला

नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि जलापूर्ति से प्रभावित 19 क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। इनमें डोरी नगर, नौरंगाबाद, विकास नगर, बेगम बाग, नगला कलार, इंद्रा नगर, सराय हकीम, रेलवे रोड, रसलगंज, टनटनपाड़ा, मामू भांजा, बनिया पाड़ा, बाबरी मंडी, जयगंज, ब्रह्मनपुरी, तुर्कमान गेट, देहली गेट, नौनेरी गेट, पक्की सराय हैं। इन इलाकों के हैंडपंपों में फिलहाल सबमर्सिबल पंप लगवाए जा रहे हैं। यह काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, जलापूर्ति के स्थायी समाधान के लिए अमृत योजना के तहत विकास नगर, नगला मसानी व भुजपुरा क्षेत्र में नलकूप लगाया जाएगा। ओवर हैंड टैंक का निर्माण व अन्य कार्य उप्र जल निगम कराए जा रहे हैं, जिनको पूर्ण कराकर क्रियाशील कराए जाने का लक्ष्य अक्तूबर 2022 निर्धारित किया गया है।
 

विज्ञापन
Dirty water coming in taps in Aligarh people are struggling with the problem of drinking water
अलीगढ़ में पानी की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि 33 स्थानों पर सबमर्सिबल पंपिंग सेट की व्यवस्था कराई गई है। 296 हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य कराया गया है। नौ हैंडपंपों की रिबोरिंग का कार्य कराया गया है। 157 स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइंस की मरम्मत का कार्य कराया गया है। डोरी नगर क्षेत्र में निकल नलकूप स्थापित कराए जाने का कार्य कराया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed