फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हाथ बांधकर काटा गला... टेप से बंद किया था मुंह, चेहरा भी जलाया; युवक संग हुई क्रूरता देख कांपे पुलिसवाले

Tue, 03 Dec 2024 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Dec 2024 10:13 AM IST
सार

अलीगढ़ में युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। युवक के हाथ बांधकर गला काटा गया। इसके बाद मुंह टेप से बंद किया था। पहचान न हो इसके लिए पॉलिथीन डालकर चेहरा जला दिया गया।

विज्ञापन
Brutal murder of a youth in Aligarh throat slit after tying hands mouth covered with tape see photos
aligarh murder - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के छर्रा में रविवार की देर रात को अतरौली रोड पर हबीबपुर बंबा के पास एक खेत में युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। युवक के हाथ बंधे थे और मुंह पर टेप लगा था। पहचान न हो सके इसके लिए युवक का चेहरा पॉलिथीन डालकर जलाया गया है। मौके पर खून फैला मिला है। एक हाथ पर बिच्छू का टैटू बना है जबकि दूसरे हाथ पर स्टार बना हुआ है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है।


सीओ महेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अतरौली रोड पर गुप्ता मोड पर हबीबपुर बंबा के पास खेत में एक शव पड़ा है। 
 
Brutal murder of a youth in Aligarh throat slit after tying hands mouth covered with tape see photos
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिस खेत में शव था वह रामपुर गांव निवासी मदनपाल का है। युवक की उम्र पच्चीस से तीस साल के करीब मानी जा रही है। किसी धारदार हथियार से गला काटा गया है। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ टेप से बांधे गए हैं। मुंह पर भी टेप लगा मिला है। आसपास खून भी था। इससे साफ है कि वहीं हत्या की गई है। खेत में पड़ी पॉलिथीन से चेहरा जलाया गया है। उसके चेहरे पर जली हुई पॉलिथीन मिली है। 
Brutal murder of a youth in Aligarh throat slit after tying hands mouth covered with tape see photos
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर एसपी देहात मुकेश चंद्र उत्तम भी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल शव के पास से ऐसा भी कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। अब पुलिस ने आसपास के जिलों में जानकारी कर रही है। शरीर पर हरे रंग का लोअर, नीली-सफेद रंग की चेकदार शर्ट है। एक हाथ में कड़ा भी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder of a youth in Aligarh throat slit after tying hands mouth covered with tape see photos
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
छर्रा-अतरौली मार्ग के सीसीटीवी चेक किए जा रहे
घटनास्थल के आसपास तो कोई सीसीटीवी नहीं है लेकिन छर्रा-अतरौली मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। क्योंकि घटनास्थल तक पहुंचने का एक दूसरा रास्ता छर्रा-सांकरा मार्ग भी है लिहाजा वहां भी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि बदमाश इन्हीं दो रास्तों के जरिए यहां तक पहुंचे होंगे। साथ ही इन दोनों मार्ग पर लगे मोबाइल टॉवर भी चेक किए जा रहे हैं। देखा जा रहा है कि इस अवधि में यहां कितने मोबाइल फोन सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
Brutal murder of a youth in Aligarh throat slit after tying hands mouth covered with tape see photos
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पहले हाथ बांधकर पीटा फिर खेत में ले जाकर काट दिया गला
क्राइम सीन और शरीर पर चोटों के निशान साफ बता रहे हैं कि युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया गया है। उसके शरीर पर जगह जगह चोटों के निशान हैं। यह भी माना जा रहा है कि युवक को कई दिन कब्जे में रखा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed