{"_id":"63589bf0ee4e81231d056641","slug":"army-soldier-shot-dead-due-to-love-affair-in-aligarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव स्टोरी का खौफनाक अंत: सेना के जवान के लिए काल बना प्रेम प्रसंग, दिवाली पर आया था घर, दुश्मनों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव स्टोरी का खौफनाक अंत: सेना के जवान के लिए काल बना प्रेम प्रसंग, दिवाली पर आया था घर, दुश्मनों ने मार डाला
Wed, 26 Oct 2022 02:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Aligarh murder
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली का त्योहार मनाने घर आए सेना के एक जवान की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जवान का गांव की ही एक महिला से वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर आरोपी पक्ष से दुश्मनी चल रही थी। इसी के चलते पिता ने दिवाली पर घर आने से मना भी किया था। मामले में जवान के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव मानपुर रसूलपुर निवासी जगत सिंह का पुत्र बीकन (24) आर्मी में फिरोजपुर में तैनात था। शनिवार को अवकाश लेकर गांव आया था। रविवार रात पत्नी आरती की तबीयत बिगड़ने पर जेवर से अपने पिता जगत सिंह व चाचा ब्रजपाल व गांव के एक अन्य व्यक्ति कुमरपाल के साथ अपनी कार से दवा लेने जा रहा था।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही बबलू, विजयपाल पुत्र आरामी, सोनू, रवि पुत्र ज्ञानवीर, वेद पुत्र रनवीर, प्रताप पुत्र वेद तथा दीपक, प्रशांत पुत्र स्वदेश ने कार को मानपुर वाले रास्ते पर जबरन रुकवा लिया।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इन्होंने तमंचा व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने जवान को जबरन गाड़ी से निकालकर पहले तो लाठी-डंडों से पीटा उसके बाद जमीन पर गिराकर तमंचे से चार गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh murder
- फोटो : अमर उजाला
गोली जवान के चेहरे व कंधे पर लगी, उससे बीकन की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक बीकन दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
राकीय सम्मान देते जवान
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह नौ बजे जवान का शव गांव रसूलपुर पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह नौ बजे जवान का शव गांव रसूलपुर पहुंचा तो अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।