आखिरकार वही हुआ, जिसके संकेत थे। होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला सपना खुद वापस आने के बाद भी पति या बच्चों के साथ रहने को राजी नहीं हुई। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद वह राहुल संग जाने की जिद पर अड़ गई।
तमाम प्रयास के बाद शुक्रवार शाम उसे राहुल और उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया। जाते समय उसने यही कहा कि अब हम दोनों साथ रहेंगे। मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ का जितेंद्र गांव में अपनी पत्नी सपना, बेटी और बेटों संग रहता था।
2 of 8
aligarh love story
- फोटो : अमर उजाला
6 अप्रैल को घर से निकल गए सास और होने वाला दामाद
जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है।
3 of 8
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
हम कोई संबंध नहीं रखेंगे-बेटी
बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा और जेवर वापस करा दिया जाए। इधर, इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। पुलिस उन्हें तलाश रही थी कि इसी बीच दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। तब से वह जिद पर थी कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। वहीं बेटे घर चलने के लिए कहते रहे।
4 of 8
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
दंपती ने एक-दूसरे के खिलाफ दी थी तहरीर
वापस आने के बाद इस मामले में पति ने महिला के खिलाफ जेवरात व नकदी ले जाने संबंधी तहरीर दी थी, जबकि महिला ने पति के खिलाफ खुद के उत्पीड़न को लेकर तहरीर दी थी। दोनों के आरोपों को पारिवारिक विवाद माना गया।
5 of 8
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर दोनों को काउंसिलिंगा के लिए परिवार परामर्श केंद्र भी लाया गया। शुक्रवार को दिन भर दोनों को समझाया गया। मगर महिला एक ही जिद पर रही। वह पति संग जाने को राजी नहीं थी। इसी आधार पर उसे राहुल व उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।