{"_id":"6805bfd8eb6337cd590266c4","slug":"aligarh-saas-damad-love-story-people-came-out-in-protest-against-mother-in-law-who-went-with-son-in-law-2025-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सास और दामाद की लव स्टोरी: नया अपडेट... अब ग्रामीणों ने किया ये एलान, राहुल के पिता और इन्हें मिल रहीं धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास और दामाद की लव स्टोरी: नया अपडेट... अब ग्रामीणों ने किया ये एलान, राहुल के पिता और इन्हें मिल रहीं धमकी
Mon, 21 Apr 2025 09:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:26 AM IST
सार
अलीगढ़ में होने वाले दामाद संग गई सास के विरोध में लोग उतर आए हैं। ग्रामीणों ने एलान किया है कि दोनों को अब गांव में पनाह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
aligarh saas damad
- फोटो : अमर उजाला
होने वाले दामाद संग गई सास सपना का राहुल के परिवार ने तिरस्कार कर दिया, अब गांव में नहीं घुसने देने का एलान किया गया है। ग्रामीणों ने साफ-साफ कह दिया है कि जब परिवार ने रखने से इनकार कर दिया तो अब गांव में भी कोई उसे पनाह नहीं देगा। महिलाएं भी उनके विरोध में उतर आई हैं। इधर, दोनों जल्द शादी करने की बात कहकर दोस्तों संग बाइक से गायब हो गए।
aligarh saas damad love story
- फोटो : अमर उजाला
राहुल के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही महिला
दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। यहां आकर बताया कि दोनों अपनी मर्जी से गए थे। परिवार परामर्श केंद्र में हुई काउंसिलिंग के बाद महिला राहुल संग जाने की जिद पर अड़ी रही। शुक्रवार शाम उसे राहुल के सुपुर्द कर दिया।

Aligarh Saas Damad Love Story
- फोटो : अमर उजाला
राहुल के पिता ने सपना को घर में रखने से किया इनकार
परिवार के सदस्यों के साथ राहुल रात में सपना को अपने गांव लेकर पहुंचा लेकिन पिता ने सपना को स्वीकारने से इन्कार कर दिया। इसके बाद रात उन्होंने गांव में पड़ोसी के घर में बिताई। सुबह एक दोस्त की मदद से राहुल व सपना कहीं निकल गए।

होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने भी किया ये एलान
राहुल के पिता होरीलाल का कहना है जिस बेटे ने समाज में इज्जत को बट्टा लगाया है, उसका चेहरा तक देखना पसंद नहीं है। उसे अब घर में जगह नहीं मिलेगी। पिता के इस बयान पर ग्रामीणों ने भी किसी तरह की मदद या शरण न देने का ऐलान कर दिया।
राहुल के पिता होरीलाल का कहना है जिस बेटे ने समाज में इज्जत को बट्टा लगाया है, उसका चेहरा तक देखना पसंद नहीं है। उसे अब घर में जगह नहीं मिलेगी। पिता के इस बयान पर ग्रामीणों ने भी किसी तरह की मदद या शरण न देने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
होने वाले दामाद संग गई सास
- फोटो : अमर उजाला
राहुल के पिता और प्रधान पुत्र को मिली धमकी, दी तहरीर
राहुल के पिता व मामले में सहयोग कर रहे गांव के प्रधान के पुत्र को धमकियां मिल रही हैं। दोनों को शुक्रवार देर शाम अज्ञात नंबर से अलग-अलग कॉल आए। कॉल करने वाले ने कहा कि वे उनके परिवार के सदस्यों को उठा ले जाएंगे। गांव में आकर पंचायत करेंगे। तब उन्हें सबक सिखाएंगे।