फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ः सुबह से शहर घेरने की थी तैयारी, शाम को गलियों में घुसे प्रदर्शनकारी

Mon, 24 Feb 2020 04:27 AM IST
Vikas Kumar अभिषेक शर्मा, अमर उजाला
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Feb 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Protesters preparing to surround the city since morning
पत्थरबाजी करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध के बीच ऊपरकोट कोतवाली के सामने शुक्रवार शाम से शुरू हुआ धरना हटाने की मुहिम में लगे पुलिस प्रशासन को दो दिन तक सफलता हाथ नहीं लगी थी। दूसरी ओर शनिवार शाम को प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद अंदरखाने एक संदेश वायरल हो रहा था। 


 

Aligarh: Protesters preparing to surround the city since morning
अलीगढ़ बवाल - फोटो : अमर उजाला

इस संदेश के तहत रविवार को भीम आर्मी के भारत बंद के आह्वान की आड़ में पुराने शहर को घेरने की तैयारी कर ली गई थी। यही वजह रही कि सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों से लेकर आसपास के गांव देहात से भी महिलाएं, पुरुष व बच्चे टोलियों में शाहजमाल व ऊपरकोट पहुंचे थे। दोपहर होते-होते दोनों स्थानों को मिलाकर लोगों की संख्या कई हजार पहुंच गई। 
 

Aligarh: Protesters preparing to surround the city since morning
अलीगढ़ बवाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस प्रशासनिक अमला हलकान था कि इस भीड़ को कैसे संभाला जाएगा लेकिन बाद में हालात बदल गए। शाम को ऊपरकोट पर हो कुछ हुआ, उसके बाद शहर घेरने की तैयारी में आए प्रदर्शनकारी ही गलियों में घुसकर बचते नजर आए। इसके बाद फोर्स ने भी उन्हें खदेड़ा। प्रदर्शनकारियों के निशाने पर पुलिस बल ही था। बाबरी मंडी में टोका-टाकी के चलते दूसरा समुदाय पुलिस के समर्थन में आ गया। इससे वहां दोनों समुदायों में टकराव हो गया। दोनों समुदायों की ओर से आमने-सामने जबरदस्त पथराव व फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh: Protesters preparing to surround the city since morning
अलीगढ़ बवाल - फोटो : अमर उजाला

एएमयू छात्राओं के उकसाने पर पड़ी उपद्रव की चिंगारी
शाहजमाल के साथ-साथ ऊपरकोट पर शुक्रवार से शुरू हुए धरने को भी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की कुछ छात्राएं लीड कर रही थीं। वही उन्हें संबोधित कर रही थीं और वही प्रशासन से भी वार्ता कर रही थीं। शनिवार रात जब प्रशासन की ओर से उन्हें चेतावनी दी गई तो उन्होंने साफ कहा था कि वे लोग किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
Aligarh: Protesters preparing to surround the city since morning
अलीगढ़ में बवाल - फोटो : अमर उजाला

इसी कड़ी में रविवार शाम जब दिल्ली के जाफराबाद के रिएक्शन में प्रदर्शन उग्र हो रहा था तो महिला पुलिस बल उन्हें नियंत्रण में रहने और हद में रहने की सलाह दे रहा था। इसी बात पर यह छात्राएं पुलिस से भिड़ीं और पथराव शुरू कर दिया। बस यहीं से उपद्रव शुरू हो गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने भी कहा कि एएमयू की छात्राएं ही यहां हुए बवाल व प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार हैं। इन सभी को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed