फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़: पुलिस पर हमले को लेकर खुलासा, सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शन से जुड़े हैं तार!

Thu, 23 Apr 2020 01:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 23 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Aligarh police attack incident seems links with anti CAA NRC protest
अलीगढ़ में पुलिस पर पथराव की घटना के बाद तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के भुजपुरा में पुलिसकर्मियों पर हमले के दौरान उठी एक आवाज कुछ और ही इशारा कर रही है। पथराव के दौरान कुछ लोग चीख-चीखकर लोगों को उकसा रहे थे। इनका कहना था कि आज पुलिसवालों से हिसाब चुकाना है। वे किस हिसाब की बात कर रहे थे, यह बड़ा सवाल है। लेकिन अनुमान है कि शायद पत्थरबाजी करने वाले लोग पिछले दिनों सीएए-एनआरसी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई का प्रतिशोध ले रहे थे। 

Aligarh police attack incident seems links with anti CAA NRC protest
अलीगढ़ में पुलिस पर पथराव की घटना के बाद तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पर हमले के संबंध में दर्ज मुकदमे में एक नामजद हाजी सलीम पर इस आरोप का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। हाजी सलीम पर आरोप है कि वह चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को यह कहकर उकसा रहा था कि- 'पुलिस वालों से आज पुराना हिसाब चुकता करना है।' वह कौन सा हिसाब चुकाने की बात कर रहा था, यह अभी पता लगाया जाना है।

 
Aligarh police attack incident seems links with anti CAA NRC protest
सड़कों पर पड़े ईंट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस पता लगा रही है कि पत्थरबाजी के कितने आरोपियों पर सीएए-एनआरसी के विरोध के दौरान कार्रवाई हुई थी। जांच के बाद यह पता चल जाएगा कि बुधवार को हुआ हमला पिछली कार्रवाई का बदला तो नहीं था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh police attack incident seems links with anti CAA NRC protest
भुजपुरा में पुलिसकर्मियों पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के अनुसार मुकदमे में सरकारी कार्य में बाधा, एकराय होकर हमला, जानलेवा हमला, मारपीट, अभद्रता सहित लॉकडाउन का उल्लंघन व महामारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार शाम तक पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ जारी है। क्षेत्र  में बवाल के बाद पनपे तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। आरआरएफ व थाना पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए है।

 
विज्ञापन
Aligarh police attack incident seems links with anti CAA NRC protest
अलीगढ़ में पुलिस पर पथराव की घटना के बाद तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
इस घटना को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तय किया है कि भुजपुरा में आज से बाजार नहीं लगेगा। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को उस इलाके में गुरुवार से बाजार न लगाने देने के निर्देश देते हुए कहा है कि वहां के सब्जी विक्रेता अब अगर चाहें तो नुमाइश मैदान में जाकर सुबह 6 से 10 बजे के बीच सब्जी बेच सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed