फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ के प्रेमी युगल: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, छात्रा की मौत के इतनी देर बाद टीचर ने तोड़ा था दम

Wed, 07 May 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 May 2025 02:16 PM IST
सार

अलीगढ़ के होटल के कमरा नंबर 204 में प्रेमी युगल के शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रेमी युगल ने जान देने से पहले संबंध बनाए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नाबालिग छात्रा की मौत के आधा घंटे बाद शिक्षक ने दम तोड़ा था।
 

विज्ञापन
Aligarh lovers had relations before suicide teacher died half an hour after death of minor student
aligarh suicide - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर स्थित होटल द रॉयल रेस्पाइट में सोमवार की दोपहर को आत्महत्या करने वाले शिक्षक और नाबालिग छात्रा के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा की मौत के आधा घंटे बाद शिक्षक की मौत हुई। वहीं इस मामले में पुलिस ने भी पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।


रोरावर थाना क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम निवासी चंद्रभान (25) पुत्र प्रमोद सिंह बीटेक कर रहा था। वर्तमान में वह एक स्कूल में शिक्षक भी था। वह सारसौल स्थित संतनगर में प्रोवीडेंसी कोचिंग में पढ़ाता था। 
Aligarh lovers had relations before suicide teacher died half an hour after death of minor student
aligarh suicide - फोटो : अमर उजाला
छात्रा को लेकर होटल में पहुंचा चंद्रभान
15 वर्षीय किशोरी भी उसी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। वह चंद्रभान से ट्यूशन भी पढ़ती थी। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे चंद्रभान छात्रा को लेकर रोरावर थाना क्षेत्र के होटल में पहुंच गया था। जहां दोपहर बाद दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सल्फास के रेपर भी मिले।
 
Aligarh lovers had relations before suicide teacher died half an hour after death of minor student
शिक्षक चंद्रभान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पुलिस जांच में उजागर हुआ कि युवक ने तो अपनी सही आईडी और आधार कार्ड लगाया था, लेकिन किशोरी की आईडी किसी मुस्कान राणा के नाम से लगाई थी। इधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर युवक व छात्रा पक्ष के लोग जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aligarh lovers had relations before suicide teacher died half an hour after death of minor student
कमरा नंबर 204 - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि पहले छात्रा की मौत हुई थी। इसके करीब आधा घंटे बाद शिक्षक चंद्रभान की मौत हुई थी। यह भी साफ हुआ है कि दोनों के बीच लंबे समय से अंतरंग संबंध थे।
 
विज्ञापन
Aligarh lovers had relations before suicide teacher died half an hour after death of minor student
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर
पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। दोनों के शव का विसरा प्रिजर्व किया गया है। छात्रा की स्लाइड भी तैयार की गई है। पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी की निगरानी में किया है। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों ही परिवार वाले किसी तरह का आरोप भी नहीं लगा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed